YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अब भारत के हर घर पर लहराएगा भाजपा का झंडा : जावेड़कर

अब भारत के हर घर पर लहराएगा भाजपा का झंडा : जावेड़कर

भाजपा के अपने महत्वाकांक्षी ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान की मंगलवार को औपचारिक शुरूआत कर दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा अब जल्द ही देश की हर घर पर भाजपा का झंडा लहराता दिखाई देगा। जावड़ेकर ने कहा कुछ दिनों में आप देखेंगे कि पूरे भारत में हर गली में भाजपा के झंडे लगे हुए हैं। आप इसे दूर से देख सकते हैं। यह अभियान आगामी 10-15 दिन चलेगा और हर किसी तक पहुंचेगा। यह अपनी तरह का अनूठा अभियान है। हमने उपचुनाव में यह अभियान शुरू किया था। हमने इसमें अच्छी सफलता हासिल की थी। उन्होंने कहा भाजपा ने ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान शुरू किया है। इस के तहत कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे और अपने घरों तथा गाड़ियों में पार्टी का स्टीकर लगाएंगे। स्टिकर पर लिखा है- फिर एक बार, मोदी सरकार।’’ 

Related Posts