YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

श्रद्धा की बॉयफ्रेंड रोहन से जल्द होगी शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे बोलीं अटकलें मत लगाओ जब होगी पता चल जाएगा 

श्रद्धा की बॉयफ्रेंड रोहन से जल्द होगी शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे बोलीं अटकलें मत लगाओ जब होगी पता चल जाएगा 

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्रद्धा अपने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से जल्दी ही शादी करने वाली हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों जल्दी ही विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, श्रद्धा ऐसी अटकलों को लगातार खारिज करती रही हैं।  
उल्लेखनीय है कि सन 2019 में, श्रद्धा कपूर ने एक मैगजीन के फोटोशूट में रोहन के साथ काम किया था। उस समय, श्रद्धा और रोहन दोनों को उनके भाई सिद्धांत कपूर और सह-अभिनेता वरुण धवन ने खूब चिढ़ाया। तभी से इनका रिलेशनशिप कन्फर्म हो गया। अब, श्रद्धा कपूर के कजन प्रियांक शर्मा और उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनकी रोहन से शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया की है। प्रियांक ने श्रद्धा और रोहन की शादी की खबरों पर कहा मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं यार। हां अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है, शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। क्यों नहीं। 
वहीं श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा क्या बात है। यह बहुत ही अजीब सवाल है। अगर वैसा होगा तो आपको खबर मिल जाएगी। इससे पहले, एक साक्षात्कार में रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने बताया था कि रोहन और श्रद्धा कॉलेज के दिनों से फ्रेंड हैं। इसके अलावा जुहू में भी उनके कई कॉमन फ्रेंड हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा कर रहे हैं। वे शादी को लेकर जो भी फैसला लेंगे, परिवार उसमें उनका साथ देगा। 
 

Related Posts