YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

प्रिया प्रकाश का डांस वीडियो मचा धमाल -एक्ट्रेस ने इंग्लिश गाने पर दिखाए बोल्ड मूव्स

प्रिया प्रकाश का डांस वीडियो मचा धमाल -एक्ट्रेस ने इंग्लिश गाने पर दिखाए बोल्ड मूव्स

मुंबई  । साऊथ इंडस्ट्री  की  एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर  खूब एक्टिव रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती दिख रही हैं। अब उनका एक और डांस वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी सॉन्ग ‘टच इट’ पर कमाल डांस किया है। प्रिया प्रकाश वारियर ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर थोड़ी देर पहले ही शेयर किया है और इसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 
साथ ही 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में उन्होंने पिंक कलर का टॉप और ब्लैक जींस पहनी हुई है। वीडियो में उनके डांस स्टेप काफी बोल्ड लग रहे हैं।  कुछ समय पहले भी प्रिया एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गई थीं, जिसमें वो ‘द मैजिक बम्ब’ के म्यूजिक पर डांस करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का डांस स्टाइल थोड़ा अजीबोगरीब दिखाई दे रहा था, जिसके चलते फैंस उनका मजाक उड़ा रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने साथ में कैप्शन में लिखा था, ‘वंस एंड पफार आल ‎वीयरिंग’। इस वीडियो को भी लाखों व्यूज मिल चुके हैं। प्रिया प्रकाश वारियर को इंस्टाग्राम पर 7।1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जो उनके हर वीडियो पर जमकर कमेंट करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘चेक’ में देखा गाया था। चंद्रशेखर येलेती ने इसे डायरेक्ट किया था। 
फिल्म में उनके साथ नितिन और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की। प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ‘ओरू अदार लव’ में सराहा गया था। बता दें साउथ के बाद वो जल्द ही ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘लव हैकर्स’ के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं। बता दें ‎कि प्रिया प्रकाश ने कम समय में एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। 
 

Related Posts