YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

अमृता अरोड़ा ने बटोरीं सुर्खियां

अमृता अरोड़ा ने बटोरीं सुर्खियां

अभी तक बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ही अपने हॉट और ग्लैमरस लुक से सुर्खियां बटोरती रही हैं, लेकिन उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे रातों-रात वो सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल मलाइका और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर तो चर्चे होते ही रहते हैं, लेकिन अब उनकी बहन दो कदम आगे निकलती दिखी हैं। वैसे बहुत से लोग तो यह जानते हैं कि अमृता एक पाक मूल के ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर को डेट करने के कारण पहले सुर्खियां बटोर चुकी हैं। यहां आपको बतला दें कि अमृता ने शकील लडक से शादी करने से पहले तक ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी उस्मान अफजल से संबंध बनाए रखा था। यह वह दौर था जबकि दोनों अक्सर साथ में ही नजर आया करते थे और सवाल करने वालों को बेहिचक जवाब भी दे दिया करते थे। अब जबकि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने जा रहा है तो इस तरह की बातें आम हो रही हैं। बताया जा रहा है कि एक बार की बात है कि जब कौन बनेगा करोड़पति में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के साथ ही साथ अमृता अरोड़ा और उस्मान अफजल भी पहुंचे थे। तब अमृता ने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया था कि 'इस पर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि वह मेरे लिए ही बना है। सही समय आने पर हम इसे कानूनी रूप दे देंगे।' इस कहानी में तब ट्वीस्ट आ गया था जबकि अमृता की दोस्त निशा और उनके पति शकील लड़क में अनबन हुई और तलाक हो गया। आरोप लगा कि अमृता की वजह से ही यह तालक हुआ। निशा की मॉं इस बात का खंडन करती रहीं, लेकिन कहने वाले कहते रहे, क्योंकि अमृता और शकील तो 2008 में रिलेशनशिप में आ गए, जबकि निशा से तलाक 2006 में हुआ था। इसके बाद दोनों ने 2009 में शादी करके सभी को चौंका दिया था, क्योंकि यह शादी पहले क्रिश्चियन रीति से हुई और उसके बाद निकाह किया गया। अब इस तरह के किस्से तो तब तक चलते रहेंगे जब तक कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच हो नहीं जाता है। 
 

Related Posts