YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति बने कासिम-जोमार्ट टोकायेव

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति बने कासिम-जोमार्ट टोकायेव

 कजाकिस्तान के लंबे समय तक शासक रहे नूरसुल्तान नज़रबायेव के चुने गए उत्तराधिकारी के रूप में कासिम-जोमार्ट टोकायेव बुधवार को राष्ट्रपति के पद पर आसीन हो गए। चुनाव में पुलिस की कार्रवाई के साथ ही काफी धांधली के आरोप लगे थे। विदेशी निगरानी संस्थाओं ने चुनाव में अनियमितताओं को लेकर इसकी आलोचना की थी। टोकायेव देश के दूसरे निर्वाचित राष्ट्रपति बने। सोवियत काल से शासन करने के बाद 78 वर्षीय नूरसुल्तान नज़रबायेव ने मार्च में पद छोड़ दिया था। राजधानी नूर-सुल्तान में शपथ ग्रहण के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान, 66 वर्षीय टोकायेव ने शपथ ली की कि राय अनेक, राष्ट्र एक उनके राष्ट्रपति पद का नारा होगा। सरकारी चैनल पर प्रसारित एक समारोह में उन्हें देश के ध्वज को चूमते हुए दिखाया गया। समारोह के दौरान कज़ाख और रूसी दोनों भाषाओं में संबोधित करते हुए टोकायेव ने कहा कि रविवार को हुए चुनावों के जो परिणाम आए, उसमें उन्होंने 70 प्रतिशत से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इससे पता चलता है कि लोगों ने एल्बासी की रणनीति का समर्थन किया है।

Related Posts