YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

प्रियंका ने कहा 'भारत' छोड़ने की वजह शादी नहीं...!

प्रियंका ने कहा 'भारत' छोड़ने की वजह शादी नहीं...!

इसमें दोराय नहीं कि बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्‍म 'भारत' बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रही है और लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई भारत का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में चर्चा आम हो चली है कि आखिर इतनी अच्छी और दमदार फिल्म को प्रियंका ने छोड़ क्यों दिया। दरअसल दर्शकों को सबसे ज्यादा सलमान और कैटरीना की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री पसंद आई है, जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका को रिप्लेस किया गया और कैटरीना की तो मानों निकल ही पड़ी। अब उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं, लेकिन लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर शादी रुक तो नहीं रही थी फिर प्रियंका ने फिल्म छोड़ क्यों दी? दरअसल अभी तक तो यही माना जा रहा था कि प्रियंका ने निक से शादी करने के कारण ही फिल्म छोड़ी थी, लेकिन अब प्रियंका इससे इंकार कर रही हैं और कुछ और ही वजह बता रही हैं। यह अलग बात है कि प्रियंका ने फिल्म छोड़ने के फौरन बाद ही अ‍मेरिकन सिंगर निक जोनास संग शादी भी रचा ली थी। अब प्रियंका कह रही हैं कि फिल्‍म छोड़ने की असल वजह शादी नहीं थी। इस बात का खुलासा प्रियंका ने अपनी कमबैक‍ फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' की रैपअप पार्टी में किया है। प्रियंका कह रही हैं कि 'सभी मेरे फैसले के बारे में सवाल कर रहे हैं आखिर क्‍यों?' प्रियंका कहती हैं कि 'यह नाचने-गाने वाली, तड़कती-भड़कती फिल्‍म मैंने छोड़ दी और एक 18 साल के बच्‍चे की मां का किरदार निभाया, क्योंकि मुझे सोनाली की इस फिल्‍म का आइडिया पसंद आया।' अब सवाल यह किया जा रहा है कि यदि फिल्म भारत का आइडिया प्रियंका को पसंद नहीं आया था तो वो पहले ही मना कर सकती थीं, फिर शूटिंग डेट से चंद घंटों पहले यूं मना करके किसी का भरोसा उन्होंने क्यों तोड़ा? सभी जानते हैं कि प्रियंका के मना करने से सलमान के खफा होने की भी खबरें आईं थीं, लेकिन सब कुछ संभल गया और आज भारत सुपर-डुपर हिट होने को अग्रसर है। 
 

Related Posts