YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सामूहिक व्यायाम के हैं कई फायदे -आपस में अच्छा करने की रहती है स्पर्धा

सामूहिक व्यायाम के हैं कई फायदे -आपस में अच्छा करने की रहती है स्पर्धा

 पिछले कुछ समय से सामूहिक व्यायाम देश का बड़ा चलन बन कर उभरा है। अलसुबह जहां बुजुर्गों के समूह टहलते, योग करते और लाफिंग योग करते दिख जाते हैं, युवा भी समूह में दौड़ते, जिम जाते और एरोबिक्स करते दिख जाते हैं।  सामूहिक व्यायाम से संबंधित एक दिलचस्प शोध साल 2013 में भी हुआ। इसके तहत कुछ लोगों को सामूहिक रूप से और कुछ लोगों को अकेले नाव चलाने को कहा गया। शोध में पाया गया कि जो लोग सामूहिक रूप से नाव चला रहे थे, उनमें उत्साह और मनोबल अधिक था। वहीं जो लोग अकेले ही नाव चला रहे थे, उनमें उत्साह की कमी पाई गई। आइए जानते हैं सामूहिक व्यायाम के फायदे। सामूहिक व्यायाम का एक बड़ा फायदा यह है कि इससे हमारी बॉडी क्लॉक एक तय समय पर व्यायाम करने की आदी हो जाती है। सामूहिक व्यायाम में यह बाध्यता रहती है कि चूंकि बाकी लोग व्यायाम करने के लिए तय समय पर ही आएंगे इसलिए खुद भी उसी समय पर जाना चाहिए। व्यायाम में नियमितता बेहद जरूरी है जो सामूहिक व्यायाम में आसानी से आ जाती है। जब हम समूह में व्यायाम करते हैं तो आपस में एक-दूसरे से अच्छा करने की स्पर्धा रहती है। इससे हम व्यायाम के हर चरण को अच्छी तरह अंजाम देते हैं। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने की होड़ में भी हम अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। कई बार व्यायाम करवा रहा विशेषज्ञ अच्छा प्रदर्शन करने वालों की तारीफ भी करता है, जिससे उत्साह बढ़ता है। रोज कई साथियों के साथ व्यायाम करने के भावनात्मक फायदे भी हैं। हम उनके सुख-दुख से जुड़ते हैं, उनके साथ ही सेहतमंद होने की भावना हमें उत्साहित करती है। हम नए दोस्त बनाते हैं। 

Related Posts