YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट हॉलीवुड

‘द लास्ट ड्यूल’ के प्रीमियर पर एक बार फिर साथ दिखे जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक

‘द लास्ट ड्यूल’ के प्रीमियर पर एक बार फिर साथ दिखे जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक

लॉस एंजेलिस । हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक लंबे अंतराल तक डेट्स के बाद भी विवाह के बंधन में नहीं बंध पाए हो पर जब भी एक साथ नजर आते हैं, उनके चाहने वाले उन पर अपना बेशुमार प्यार लुटाते हैं। हाल ही में दोनों, फिल्म ‘द लास्ट ड्यूल’ के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर दिखाई दिए। इस फिल्म को 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म ‘द लास्ट ड्यूल’, 14वीं सदी के फ्रांस की क्रूरता के पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। दो दोस्त- जीन डे कारुगेस और जैक्स ले ग्रिस जहां पहले एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं, फिर आपस में दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म में बदले और प्रतिशोध की कहानी है।
इस फिल्म में दो बार के ऑस्कर विजेता मैट डैमन, दो बार के अकादमी पुरस्कार से नामांकित एडम ड्राइवर, एमी विजेता जोडी कॉमर और दो बार ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित एक्टर बेन एफ्लेक मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन रेडल स्कॉट ने किया है। न्यूयार्क प्रीमियर के दौरान, बेन एफ्लेक मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी दिखे। इस दौरान जेनिफर बड़े ही धैर्य के साथ एक पिलर के पास खड़ी थीं। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस को बहुत अच्छा लग रहा है। फैंस कह रहे हैं, ‘दोनों एक दूसरे का कितना सहयोग कर रहे हैं।’ रेड कार्पेट पर दोनों एक दूसरे का हाथ थामे चल रहे थे, साथ ही वहां पर एक-दूसरे को किस भी किया। प्रीमियर में जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक सबसे खूबसूरत कपल लग रहे थे। बेन ने ब्लैक कलर का वेलवेट सूट पहना हुआ था, जबकि जेनिफर ने वाशबोर्ड एब्स आउटपिट पहना हुआ था, जिसमें  ब्राउन क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट भी थी। साथ ही उन्होंने हाई स्लिट भी पहना था, जिसमें उनके टोंड लेग्स दिखाई दे रहे थे। वैसे जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक अतीत में भी एक दूसरे के साथ रिश्ते में रह चुके हैं। दोनों के बीच 2002 में रिश्ता शुरू हुआ था और बाद में सगाई भी हुई। मगर 2004 में सगाई टूट गई और अलग हो गए थे। एक बार फिर दोनों एक साथ दिखाई देने लगे हैं।
 

Related Posts