YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

शहनाज गिल के चेहरे पर उदासी देख फैंस ने पूछा हाल -सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम से भी दूरी बना ली थी

शहनाज गिल के चेहरे पर उदासी देख फैंस ने पूछा हाल -सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम से भी दूरी बना ली थी

मुंबई। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अपने फैंस, सोशल मीडिया और यहां तक कि अपने काम से भी दूरी बना ली थी। जिसके चलते उनके करीबियों से लेकर फैंस तक को उनकी फिक्र सता रही थी। हालांकि करीब एक महीने से भी ज्यादा समय तक सबसे दूरी बनाए रखने के बाद अब धीरे-धीरे वह सामान्य जिंदगी में वापस लौट रही हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हौसला रख के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच दिलजीत दोसांझ ने शहनाज गिल के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। 
  वीडियो में शहनाज गिल ‘हौसला रख’ के अपने को-स्टार दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पोलका डॉट ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस और एंकल लेंथ बूट्स पहन रखे हैं। शहनाज को देखकर एक तरफ उनके कुछ फैन खुश तो कुछ इमोशनल हो गए हैं। कई उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में शहनाज के चेहरे पर मायूसी और निराशा साफ देखी जा सकती है। हालांकि वह मुस्कुराने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फैन उनकी आंखों की मायूसी तुरंत भांप गए। शहनाज का ऐसा ही हाल फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी देखने को मिला था। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘इस लड़की में हमारी जान बसती है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘भगवान आपको खुश रखे। आपको शक्ति और खुशी मिले।’ बीते दिनों दिलजीत दोसांझ ने शहनाज गिल के साथ एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके साथ सोनम बाजवा भी नजर आई थीं। वीडियो उनकी फिल्म प्रमोशन का है, जिसमें तीनों साथ में मस्ती करते नजर आए थे। हौसला रख दशहरे (15 अक्टूबर) के मौके पर रिलीज हो रही है। अपना वर्क कमिटमेंट पूरा करने के लिए शहनाज 7 अक्टूबर को लंदन रवाना हुई थीं।
 

Related Posts