YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) -'तन्हा दिल' का नया एडिशन 27 अक्टूबर को रिलीज करेंगे गायक शान

(रंग संसार) -'तन्हा दिल' का नया एडिशन 27 अक्टूबर को रिलीज करेंगे गायक शान

पॉपुलर सिंगर शान को लेकर एक जानकारी सामने आ रही है कि वह अपना सुपरहिट गाना 'तन्हा दिल' का नया एडिशन लेकर आ रहे हैं। 'तन्हा दिल' का नया एडिशन इस महीने 27 अक्टूबर को रिलीज होगा। इस गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। कहा जा रहा है कि इसका नया संस्करण मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर केंद्रित होगा। शान का 'तन्हा दिल' पहली बार 2000 में रिलीज किया गया था। रिलीज होने के साथ इस गाने ने धमाल मचा दिया था। शान ने कहा कि वह काफी समय से इस लोकप्रिय गाने का नया संस्करण बनाने के बारे में विचार कर रहे थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह जानकारी दी है। फार्मा ब्रांड ल्यूपिन के सौजन्य से इस गाने के नए संस्करण को प्रस्तुत किया जाना है। शान का मानना है कि यही सही समय है, जब इस गाने का नया संस्करण रिलीज किया जाए। शान ने उम्मीद जतायी की गाने का नया संस्करण श्रोताओं के चेहरे पर मुस्कान लाएगा। इस गाने को राम संपत ने कंपोज किया था। शान का जन्म 30 सितंबर, 1972 को हुआ था। उन्हें संगीत विरासत में मिला है। उनके दादाजी जाहर मुखर्जी एक संगीतकार और पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे। उन्होंने 'सांवरिया', 'थ्री इडियट्स', 'कोई मिल गया', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'फना' ,'कभी अलविदा न कहना', 'ओम शांति ओम' और 'सलाम-नमस्ते' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शोज में जज की भूमिका भी निभाई है। उन्होंने 'वो पहली बार', 'चांद सिफारिश', 'ओम शांति ओम' जैसे गाने गाए हैं।

Related Posts