YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

जासूसी  के आरोप में नौसेना अधिकारी और दो रिटायर अधिकारियों सहित पांच गिरफ्तार 

जासूसी  के आरोप में नौसेना अधिकारी और दो रिटायर अधिकारियों सहित पांच गिरफ्तार 

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई)  ने नौसेना की पनडुब्बियों को अपग्रेड (आधुनिकीकरण) करने संबंधी जानकारी कथित तौर पर लीक करने के आरोपी सेवारत नौसेना अधिकारी और दो रिटायर अधिकारियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि जानकारी लीक में क्‍या कोई विदेशी खुफिया एजेंसियां भी शामिल हैं? नौसेना से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि एक वाइस एडमिरल और एक रियर एडमिरल द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मुंबई स्थित सर्विंग ऑफिसर (जो कमांडर की रैंक का है) पर गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप है। 
Kilo श्रेणी की पनडुब्बियों को सोवियत नेवी के लिए सोवियत संघ ने डिजाइन और निर्मित किया था, यह दुनिया की सबसे परंपरागत पनडुब्बियों में से हैं और इस समय कई देशों की नौसेना में सेवा में हैं। भारत की बात करें तो यहां इन पनडुब्बियों को सिंधुघोष श्रेणी के तहत वर्गीकृत किया गया है। सरकार ने ऐसी 10 पनडुब्बियों को अधिग्रहित किया है और इन सभी का आधुनिकीकरण हो चुका है। नौसेना के पास वर्तमान में 15 परंपरागत पनडुब्बियां और दो परमाणु पनडुब्बियां हैं। 
 

Related Posts