
अहमदाबाद | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं| आज सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति सीधे गांधीनगर के राजभवन रवाना हो गए| राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया| राष्ट्रपति आज राजभवन में हाईकोर्ट के न्यायधीशों के साथ मुलाकात करेंगे और रात्रि विश्राम भी राजभवन में ही करेंगे| शुक्रवार की सुबह राष्ट्रपति राजभवन से भावनगर के लिए रवाना होंगे| भावनगर जिले के तलगाजरडों राष्ट्रपति विख्यात रामायणी मोरारी बापू के आश्रम जाएंगे| जिसके पश्चात दोपहर भावनगर में राष्ट्रपति 1088 आवासों का लोकार्पण करेंगे| इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहेंगे| 30 अक्टूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे|