YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

केन्द्रीय कर्मचारियों की दिवाली पर बल्ले-बल्ले, बोनस के साथ मिलेगा डीए एरियर 

केन्द्रीय कर्मचारियों की दिवाली पर बल्ले-बल्ले, बोनस के साथ मिलेगा डीए एरियर 

नई दिल्ली । इस बार दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। सरकारी कर्मचारियों के लिए इस साल 2021 की दिवाली काफी धमाकेदार रहने वाली है।  दरअसल, कर्मचारियों का वेतन दो दिन बाद 31 अक्टूबर को आएगा। अक्टूबर महीने की सैलरी में कर्मचारियों को दिवाली बोनस आएगा। बता दें कि केन्द्र सरकार दिवाली बोनस के साथ 31 फीसदी महंगाई भत्ता देगी। ये 1 जुलाई 2021 से लागू माना गया है, यानी कर्मचारियों को 3 महीने का डीए मिलेगा। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने का एरियर भी अक्टूबर के वेतन में मोदी सरकार देने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस के साथ, 31 फीसदी डीए और 3 महीने का डीए एरियर कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलने वाला है। इस बार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बंपर सैलरी आने वाली है।
कैबिनेट ने बीते हफ्ते महंगाई भत्ता को 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता को 1 जुलाई 2021 से मूल वेतन के 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया गया है। जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फीसदी डीए के साथ एरियर का भी पेमेंट किया जाएगा। कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 56900 रुपए है तो नए महंगाई भत्ते यानी 31 फीसदी के तहत 17639 रुपए महीने भत्ता मिलेगा जबकि 28 फीसदी की दर से 15932 रुपए महीना मिलता। यानी कुल 1707 रुपए महीना महंगाई भत्ता बढ़ेगा। यानी सैलरी में कुल इजाफा सालाना 20484 रुपए होगा। अक्टूबर महीने में अगर 3 महीने का एरियर मिलता है तो 52,917 रुपए एरियर के भी आएंगे। अक्टूबर महीने का एरियर साथ मिलने पर 4 महीने का डीए 70,556 रुपए आएंगे। इसके साथ कर्मचारियों को दिवाली बोनस भी मिलेगा।
मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलेरी 18,000 रुपए है। उन्हें अभी 5030 रुपए डीए मिल रहा है। अभी डीए बेसिक सैलेरी का 28 फीसदी है। अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो गया है। यानी अब 31 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। अब 31 फीसदी के हिसाब से 5,580 रुपए मिलेंगे। यानी कर्मचारियों का 18000 रुपए बेसिक वेतन होने पर 540 रुपए का इजाफा डीए में होगा। यानी तीन महीने का एरियर 1,620 रुपए आएंगे।
 

Related Posts