YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

ओमवीर गैंग के सरगना अमित बावरिया मुठभेड़ में घायल -कई आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

ओमवीर गैंग के सरगना अमित बावरिया मुठभेड़ में घायल -कई आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी आगरा में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ में 20 हज़ार का इनामी बदमाश अमित बावरिया घायल हो गया। अमित बावरिया ओमवीर गैंग का सरगना है। अमित बावरिया पर कई लूट और डकैती के केस दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से एक कार और एक तमंचा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुटी है। न्यू आगरा इलाके के पोहिया घाट के पास मुठभेड़ हुई है।
 जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना अछनेरा से गैंगस्टर एक्ट केस में बदमाश अमित बावरिया पिछले दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस अमित बावरिया को लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन अमित बावरिया का कोई सुराग नहीं लग रहा था। लिहाजा पुलिस ने अमित बावरिया पर 20 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया था। बीती रात को पुलिस को जानकारी हुई के बदमाश अमित अपनी कार से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहा है। न्यू आगरा इलाके में पुलिस ने बदमाश अमित की कार की घेराबंदी की।
अमित ने अपनी गाड़ी तेज चला दी और पुलिस पर गोलियां चलाना शुरु कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई, जिसमें इनामी बदमाश अमित के गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बदमाश अमित बावरिया पर अलग अलग जगहों पर लूट और डकैती के केस दर्ज हैं। अमित बावरिया का पिता ओमवीर बावरिया पर एक लाख का इनाम घोषित था। जिसको मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ओमवीर बावरिया के जेल जाने के बाद गैंग की कमान अमित बावरिया के हाथों में थी और अमित बावरिया गैंग चला रहा था।
 

Related Posts