
हिंदी सिनेमा में अब वह दौर अपने चरम पर है जबकि किसिंग सीन को बेहतर बनाने के लिए हर कुछ किया जा रहा है। वहीं सलमान जैसे कलाकार भी हैं जो पर्दे पर किसिंग सीन देने से गुरेज करते हैं। बहरहाल यहां बात बेस्ट किसर की ही हो रही है, जिसमें अर्जुन कपूर मैदान मारते नजर आए हैं। दरअसल हुआ यूं कि नेहा धूपिया के चैट शो में जब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पहुंचीं तो उनसे बेस्ट किसर जैसा अट-पटा सवाल कर दिया गया, जिस पर वो न तो शरमाईं और न ही झिझकीं बल्कि जो कहा वह अब सुर्खियां बन रहा है। यहां आपको बतला दें कि परिणीति और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अच्छी सहेलियां हैं। इसलिए नेहा के चैट शो में दोनों ने ही शिकरत की। शो के दौरान परिणीति अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से सुनाती नजर आईं। इसी बीच जब रैपिड फायर राउंड में नेहा ने परिणीति से मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर में से वो किसे बेहतर किसर मानती हैं? तो इसके जवाब में परिणीति ने अर्जुन कपूर का नाम ले लिया। यही नहीं बल्कि परिणीति यह कहती हुई दिखीं कि 'अर्जुन ही बेहतर किसर हैं। अर्जुन के साथ मेरा यूनीक और रेयर रिश्ता है।' परिणीति कहती चली जाती हैं कि 'अर्जुन के साथ मैं खुद के जैसी रह पाती हूं, इसलिए अर्जुन और सिद्धार्थ में से किसी एक को यदि चुनना हो तो मैं अर्जुन का नाम लेना चाहूंगी।' चैट शो में सानिया ने परिणीति की लव लाइफ से भी पर्दा उठाने जैसा काम कर दिया। यह अलग बात है कि सानिया ने उस एक्टर का नाम नहीं बताया जिसे परिणीति ने पहलेकभी डेट किया था। वैसे आपको बतला दें कि इन दिनों परिणीति बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक करने में व्यस्त हैं। इससे पहले परिणीति चोपड़ा की केसरी आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ परिणीति की अर्जुन कपूर के साथ आई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप साबित हुई थी। अब वो बहुत जल्द जबरिया जोड़ी में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है।