YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

विकास वीरानी बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष विस चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले अध्यक्षों पर गिरी गाज

विकास वीरानी बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष  विस चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले अध्यक्षों पर गिरी गाज

भाजपा ने ताजा फेरबदल में विधानसभा चुनाव के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले 11 जिलों के जिला अध्यक्षों को पद से हटा दिया गया है। भोपाल जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह को हटाकर उनके स्थान पर विकास विरानी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। विरानी को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तथा प्रहलाद पटेल का समर्थक माना जाता है। पार्टी के जानकारों की माने तो पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भोपाल आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को फ्री हैंड देते हुए कहा था कि वे खराब प्रदर्शन और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को बदल सकते हैं। उसके बाद यह सर्जरी की गई है। रतलाम के जिला अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान की कई शिकायतें हुई थीं। पार्टी ने अध्यक्षों को बनाने में क्षेत्रीय जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। सुरेंद्रनाथ सिंह भोपाल के चार बार जिला अध्यक्ष रहे हैं। पहली बार वे 1991-92 में जिला अध्यक्ष बने थे। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में वे मध्य सीट से खड़े हुए थे और कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद से हार गए थे। उन पर जिला कार्यकारिणी पर ध्यान न देने और सक्रिय न रहने के आरोप लगे थे। 
    नए जिला अध्यक्ष वीरानी को दमोह सांसद प्रहलाद पटेल और महापौर आलोक शर्मा का नजदीक माना जाता है। पटेल ने ही उन्हें जिला महामंत्री बनवाया था। जब उमाभारती ने भारतीय जनशक्ति पार्टी बनाई थी उस दौरान वीरानी भाजश में शामिल हो गए थे। इसके बाद उमा भारती व प्रहलाद पटेल की भाजपा में वापसी के बाद उनकी वापसी हुई थी। भोपाल के जिला अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और सुनील पांडे के नाम पर भी विचार हुआ था। लेकिन, बाद में तय हुआ कि जिले में जो सक्रिय है उसे कमान सौंपी जाए। वीरानी को जिला अध्यक्ष बनाने के बाद अंदरूनी तौर पर उनका विरोध भी शुरू हो गया है। पदाधिकारियों की दलील है कि वीरानी से भी वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी में हैं। लोकसभा चुनाव के मददेनजर की गई ताजा सर्जरी में भोपाल नगर में विकास वीरानी, श्योपुर में गोपाल आचार्य, मुरैना में केदार सिंह यादव, भिंड में नाथूसिंह गुर्जर,  अशोक नगर में धर्मेंद्र रघुवंशी, छतरपुर में मलखान सिंह, डिंडौरी में संजय साहू, अलीराजपुर में किशोर शाह, 
रतलाम में राजेंद्र लुनेरा, मंदसौर में राजेंद्र सुराना एवं अनूपपुर में बृजेश गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने जिन जिला अध्यक्षों को हटाया है उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। इनमें सुरेंद्रनाथ सिंह भोपाल, अशोक गर्ग श्योपुर, अनूप सिंह भदौरिया मुरैना, संजीव कांकर भिंड, जयकुमार सिंघई अशोकनगर, सुनील जैन डिंडौरी, राकेश अग्रवाल अलीराजपुर, कान्हसिंह चौहान रतलाम, चंदर सिंह सिसोदिया मंदसौर, आधाराम वैश्य अनूपपुर, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह छतरपुर और अभयप्रताप सिंह यादव टीकमगढ़ हैं। 

Related Posts