
बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने और अमेरिकी सिंगर निक से शादी करने के कारण लगातार सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। द स्काई इज पिंक से कमबैक करने जा रहीं प्रियंका के फैंस काफी खुश हैं। दरअसल फिल्म रिलीज होने से पहले प्रियंका का एक लुक लीक हुआ है, जिसे उनकी अपकमिंग बॉलीवुड मूवी द स्काई का ही बताया जा रहा है। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। यहां आपको बतला दें कि वायरल हो रही ब्लैक एंड व्हॉइट इस तस्वीर में प्रियंका का हेयर स्टाइल बॉब कट है। इसके साथ ही प्रियंका ने सेमी फॉर्मल आउटफिट पहना है। इस तस्वीर में पाउच करती प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस ने कयास लगाने शुरु कर दिए हैं कि जरुर ही यह तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म द स्काई का ही लुक होगा। गौरतलब है कि द स्काई फिल्म शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही है, जिसमें प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में होंगे। फिल्म रिलीज के बारे में बताया जा रहा है कि यह 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आ सकती है।