YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

अपने नए लुक्स के कारण निशाने पर मौनी रॉय -सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का हो रही शिकार

अपने नए लुक्स के कारण निशाने पर मौनी रॉय -सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का हो रही शिकार

 बालीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय आजकल अपने लुक्स के कारण लोगों के निशाने पर आ गई हैं। पूर्व वे अपने लुक के कारण ही चर्चाओं में रहती थी। पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि मौनी रॉय ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इस बारे में हाल में मौनी से तब भी पूछा गया था जब वह सलमान खान की फिल्म 'भारत' के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर पहुंची थीं।
अब एक बार फिर मौनी अपने लुक्स के कारण ट्रोल हो रही हैं। यहां बता दें कि मौनी इस समय फिल्म 'ब्रह्मास्‍त्र' में काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। दरअसल मौनी को हाल में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहां पर पपराजी ने तुरंत मौनी की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कर लीं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो गया। लोगों ने मौनी को प्लास्टिक, प्लास्टिक फैक्ट्री और बोटॉक्स आंटी तक कह डाला। वैसे इस तस्वीर में मौनी ने ऑफ-शोल्डर वाइट टॉप और ब्लैक पैंट्स पहन रखा था जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रही थीं। ऐसा लगता है कि मौनी रॉय इस तस्वीर में अपने जरूरत से ज्यादा बड़े दिख रहे लिप्स के कारण ट्रोल हो गईं। बता दें कि इससे पहले भी जब एक जर्नलिस्ट ने इंटरव्यू में मौनी रॉय से प्लास्टिक सर्जरी के बारे में सवाल किया तो वह नाराज हो गई थीं।

Related Posts