YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

बोनी कपूर बनाएंगे मिस्र की फिल्म का रीमेक -हिंदी व अन्य भाषाओं के लिए फिल्म के अधिकार लिए

बोनी कपूर बनाएंगे मिस्र की फिल्म का रीमेक   -हिंदी व अन्य भाषाओं के लिए फिल्म के अधिकार लिए

मिस्र ड्रामा 'हेप्ता : द लास्ट लेक्चर' के भारत में हिंदी व अन्य भाषाओं में रीमेक के लिए निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म के अधिकार ले लिए हैं। फिल्म का निर्माण कपूर के बेव्यू प्रॉजेक्ट द्वारा किया जाएगा, जबकि फ्रेश लाइन फिल्म्स इसके को-प्रड्यूसर होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद सादेक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 'हेप्ता : द लास्ट लेक्चर' पर आधारित फिल्म प्यार के सात स्टेज के ईद-गिर्द घूमती है। मिस्र में फिल्म का निर्देशन हादी एल बैगोरी ने किया था।  यहां बता दें कि इसके अलावा कपूर हिंदी फिल्म 'पिंक' का तमिल में रीमेक बना रहे हैं, जिसका शीर्षक 'एके59' है। फिल्म में सुपरस्टार अजीत मुख्य भूमिका में है और इसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है। कपूर ने आगे कहा, 'भारत और मिस्र दोनों ही प्राचीन काल से एक-दूसरे की संस्कृति, कला और वास्तु-कला से बहुत ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने कहा, 'मिस्र सिनेमा के साथ सहयोग सम्मान की बात है। मेरा मानना है कि यह केवल शुरुआत है और हम जल्द ही मिस्र और भारत की फिल्मों को उनकी संबंधित भाषाओं में देखेंगे।'

Related Posts