YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

सनी लियोनी ने भोजपुरी में की बात फैंस हुए गदगद

सनी लियोनी ने भोजपुरी में की बात फैंस हुए गदगद

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जल्द ही फिल्म 'कोकोकोला' में मुख्य भूमिका अदा करती नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी की यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी बेस्ड है। यहां आपको बतला दें कि इस फिल्म में सनी लियोनी उत्तर प्रदेश की सामान्य नजर आने वाली लड़की का किरदार निभाएंगी। वैसे सनी लियोनी फिल्म की शूटिंग में जहां व्यस्त हैं तो वहीं वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी अक्सर ही अपनी तस्वीरों और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिल लुभाती रहती हैं। पिछले दिनों ही सनी ने अपनी जेसीबी वाली फोटो शेयर करके धमाल मचा दिया था। अब सनी लियोनी ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वो स्थानीय बोली बोलती नजर आ रही हैं। वैसे सभी जानते हैं कि सनी लियोनी को अच्छी तरह से हिंदी भी नहीं आती, लेकिन उत्तर प्रदेश की भाषा भोजपुरी में बात करती हुई वो क्यूट लगी हैं। यहां आपको बतला दें कि सनी लियोनी अपनी अपकमिंग फिल्म कोकोकोला के लिए उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोली सीख रही हैं। यह वीडियो उसी का हिस्सा है। इस वीडियो में सनी लियोनी पिंक ब्लेजर और ब्लैक स्कर्ट पहनी नजर आ रही हैं। यहां आपको बतला दें कि सनी लियोनी अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' के अलावा 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' में भी नजर आने वाली हैं। 
 

Related Posts