YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट हॉलीवुड

किम कार्दशियां सहित कई मॉडल्स और अभिनेत्रियों से जुड़ा रहा है रोनाल्डो का नाम 

किम कार्दशियां सहित कई मॉडल्स और अभिनेत्रियों से जुड़ा रहा है रोनाल्डो का नाम 

लिस्बन ।  पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल के साथ ही अपनी अपनी आलीशान जीवनशैली और आशिक मिजाजी के लिए भी जाने जाते हैं। दुनिया के इस सबसे धनी फुटबॉलर के 13 साल के करियर से ज्यादा उनकी गर्लफ्रेंड रही हैं। रोनाल्डो ने साल 2003 में प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर शुरुआत की थी। तब से अब तक उनकी 18 से ज्यादा गर्लफ्रेंड रही हैं। 36 साल के रोनाल्डो की सबसे पहले साल 2003 में ब्राजिलियन मॉडल जोर्डाना जर्देल से नजदीकियां रही थीं। इन दोनो का अफेयर करीब तीन साल तक रहा। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड बदलती रहीं। अभी रोनाल्डी की पार्टनर गॉर्जिना रॉड्रिग्ज हैं जिनसे उनके 4 बच्चे भी हैं।
जोर्डाना से ब्रेकअप के बाद रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड मार्चे रोमेरो बनी थीं। यह भी एक मॉडल रही थीं। इसके बाद लगभग हर साल रोनाल्डो का नाम किसी न किसी मॉडल या अभिनेत्री से जुड़ा रहा। इनमें मिया जुडाकेन, अभिनेत्री जेमा आत्किंसन, ओलिविया, पेरिस हिल्टन आदि रहीं। इन सभी के अलावा रोनाल्डो नामी अभिनेत्री किम कार्दशियां के भी करीब रहे। इसके बाद रोनाल्डो ने रुसी मॉडल इरिना शायक को सबसे लंबे समय तक डेट किया। 
रोनाल्डो अब तक के सफर में कई तरह के विवादों में रहे हैं। अक्टूबर 2005 में रोनाल्डो पर बलात्कर का आरोप भी लगा था।  तब इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था हालांकि बाद में वह बरी हो गये थे।  इस स्टार खिलाड़ी का कहना है कि वह समय आने पर शादी भी करेंगे। 
 

Related Posts