YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

27 तक बढ़ी श्रीसेना की हत्या की साजिश में गिरफ्तार भारतीय की हिरासत

 27 तक बढ़ी श्रीसेना की हत्या की साजिश में गिरफ्तार भारतीय की हिरासत

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक एम थॉमस की हिरासत की अवधि को 27 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। एम थॉमस को पुलिस मुखबिर नमल कुमारा की शिकायत पर अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। कुमारा ने थॉमस पर सिरिसेना और रक्षा मंत्रालय के पूर्व शीर्ष नौकरशाह तथा पूर्व राष्ट्रपति महेंदा राजपक्षे के भाई गोटाभाया राजपेक्ष की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। कुमारा ने दावा किया था कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस के आतंकवाद रोधी प्रभाग का प्रभारी एन. सिल्वा साजिश का मास्टरमाइंड था।  पुलिस ने कहा कि सिरिसेना की हत्या की कथित साजिश को लेकर कोई सुराग नहीं मिला हैं, जबकि सिल्वा को एक पुलिस अधिकारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। समझा जाता है कि थॉमस केरल का रहने वाला है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया था।

Related Posts