YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

साथी से असन्तुष्ट होकर बनते हैं अनैतिक सम्बन्ध - कई कारण होते है अनै‎तिक बनने के पीछे

साथी से असन्तुष्ट होकर बनते हैं अनैतिक सम्बन्ध - कई कारण होते है अनै‎तिक बनने के पीछे

नई दिल्ली ।  अपने पति या पत्नी को छोडक़र कोई भी स्त्री या पुरुष दूसरे व्यक्ति की तरफ तभी आकर्षित होता है जब वो अपने साथी से असन्तुष्ट रहता है। पिछले कुछ समय से समाचार पत्रों में इस सम्बन्ध में जो भी समाचार आए हैं उनमें आरोपी पत्नी ही निकल रही है। आज की उपभोगतावादी संस्कृति में हर कोई अपनी जिन्दगी को ऐशो-आराम के साथ गुजारना पसन्द करता है। विशेष रूप से महिलाएँ इस मामले में पुरुषों से ज्यादा आगे होती हैं। हर पत्नी चाहती है कि उसका पति उसे दुनिया का हर सुख और आराम प्रदान करें। 
ऐसे में यदि कोई पति अपनी पत्नी की इच्छाओं को उतनी तीव्रता से पूरा नहीं कर पाता है तो दोनों में मनमुटाव शुरू होता है जिसका परिणाम अनैतिक सम्बन्धों का बनना होता है। पुरुष आए दिन के इस तनाव को जब बर्दाश्त नहीं कर पाता है तो वह उस महिला की ओर आकर्षित होता है जो उसे अपने विचारों को समझने के काबिल लगती है। ऐसे में अनैतिक सम्बन्धों का रिश्ता कायम होता है। कई पुरुष अपने काम की व्यस्तता के चलते या किसी दूसरे शहर में सरकारी या प्राइवेट नौकरी के चलते अपनी पत्नी को समय नहीं दे पाते हैं जिसके चलते महिला अपना अकेलापन दूर करने के लिए दूसरे मर्द की ओर आकर्षित होती है। ऐसा ही कुछ महिलाओं के साथ भी होता है। अपने घर-परिवार, सास-ससुर व बच्चों की सेवा, परवरिश करते हुए वह अपने पति की इच्छाओं को पूरा करने में स्वयं को असमर्थ पाती है, नतीजा पुरुष अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पर-स्त्री गमन करता है। वर्तमान में अनैतिक सम्बन्धों के बनने का सबसे बड़ा कारण हमउम्र युवक या युवती के साथ विवाह न होना है।
 इस मामले में ज्यादातर लड़कियों को ही दबना पड़ता है। घरवाले या तो उसकी शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध, बड़ी उम्र के युवक या फिर परिस्थितियों के चलते उसकी शादी उससे कम उम्र के युवक के साथ कर देते हैं तो ऐसी स्थिति में लडक़ी ही परेशान होती है। लडक़ी को इसी कारण संबंध से संतुष्टि नहीं मिलती और वह दूसरे किसी हमउम्र आकर्षक लडक़े के साथ अपनी चाह पूरी करती है। अपने हमसफर से शारीरिक सम्बन्ध से पूर्ण संतुष्ट न होने की स्थिति में भी महिलायें और पुरुष अक्सर दूसरे पुरुष या महिला की ओर आकर्षित होते हैं। यही आकर्षण बाद में अनैतिक सम्बन्धों को जन्म देता है। कुछ पुरुष अपनी साथी स्त्री को शारीरिक सम्बन्धों के दौरान पूर्ण सन्तुष्टि देने के प्रयास में नए-नए तरीकों को अपनाते हैं। कई बार वह सैक्स पोजीशन में बदलाव लाते हैं ताकि वह अपने साथी को खुश कर सकें। लेकिन यह बदलाव जरूरी नहीं है कि दोनों को पसन्द ही आएं। इन मामलों में महिलाएँ कुछ ज्यादा परेशान होती हैं। वे अपने पति की इन आदतों को बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं तो वे शारीरिक सम्बन्धों से इंकार करना शुरू कर देती हैं। 
नतीजा अनैतिक सम्बन्धों को जन्म मिलता है।बता दें ‎कि हमें आए दिन समाचार पत्रों व सोशल मीडिया पर महिलाओं और पुरुषों के अनैतिक सम्बन्धों के बारे में समाचार मिलते रहते हैं। इन मामलों में ज्यादातर में हत्या तक के समाचार होते हैं। क्षणभर में पाठक इन समाचारों को पढक़र भूला देता है। वह यह नहीं सोचता कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि कोई पुरुष या महिला अपने पति या पत्नी को छोडक़र किसी और के साथ अनैतिक सम्बन्धों को बनाता है। 
 

Related Posts