YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल

राशिफल

शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, माघ कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रास्त पश्चिमे शुक्रोदय  तिथि प्रतिपदा, मंगलवासरे, पुण्य नाम नक्षत्रे, विव योगे, वालव करणे, कर्क की चंद्रमा, मूल प्रा.रा.5/55 उत्तर दिशा की यात्रा यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, धनी-मानी, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, कुशल उद्योगपति, संत-मठाधीश संत होगा।
मेष राशि :- मन में अशांति, किसी परेशानी से बचिये, कुटुम्ब की समस्याओं में समय बीतेगा।
वृष राशि :- संवेदनशील होने से बचिये नहीं तो अपने किये पर आपको पछताना पड़ेगा।
मिथुन राशि :- मानसिक कार्यों में सफलता से संतोष, धन लाभ, बिगड़े हुये कार्य बनेंगे ध्यान अवश्य दें।
कर्क राशि :- विरोधी वर्ग का समर्थन फलप्रद होगा तथा शुभ कार्य के योग अवश्य ही बन जायेंगे।
सिंह राशि :- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहेगी, स्थिति पूर्ण नियंत्रण में रहेगी, कार्य बन जायेंगे।
कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि होगी, धन लाभ तथा आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा।
तुला राशि :- अधिकारी वर्ग का समर्थन प्राप्त होगा, रुके कार्य बनेंगे ध्यान अवश्य दें।
वृश्चिक राशि :- धन लाभ, कार्य कुशलता से संतोष, पराक्रम एवं समृद्धि के योग बनेंगे ध्यान दें।
धनु राशि :- स्त्री शरीर कष्ट, चिन्ता, विवादग्रस्त होने से बचें, कार्य बनने के योग बनेंगे।
मकर राशि:- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, दैनिक कार्यगति में सफलता अवश्य ही मिलेगी।
कुंभ राशि :- कार्य-व्यवसाय गति में उत्तेजना, धन का व्यय एवं शक्ति निष्फल होगी।
मीन राशि :- अधिकारी वर्ग का समर्थन फलप्रद होगा, सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 

Related Posts