YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल

राशिफल

शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, माघ कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि अष्टमी,   मंगलवासरे, चित्रा नक्षत्र, घृ/श योगे, वालव करणे, तुला की चंद्रमा, औषधि सेवन मुर्हूत, औषधि निर्वाण मुर्हूत, व्यापार मुर्हूत तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, दार्शनिक, सुन्दर, सुशील, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशलवक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्योगपति तथा प्रशासनिक अधिकारी तथा सैनिक-सिपाही, कमान्डर, ब्रिगेडियर तथा मेजर हाग।
मेष राशि :- धन का व्यय सम्भव है, तनावपूर्ण वातावरण से बचने का ध्यान अवश्य रखें।
वृष राशि :- अधिकारियों के समर्थन से सफलता के साधन जुटायें, कार्य-कुशलता से संतोष होवे।
मिथुन राशि :- चिन्ताएं कम हों, सफलता के साधन जुटायें तथा शुभ समाचार अवश्य ही मिलेगा।
कर्क राशि :- बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा तथा सुख-समृद्धि के साधन अवश्य बनायें।
सिंह राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होवे, भोग-एश्वर्य की प्राप्ति होगी तथा कार्य उत्तम होगा।
कन्या राशि :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, संघर्ष से अधिकारी प्राप्त करें, भाग्य का सितारा साथ देगा।
तुला राशि :- कुटुम्ब और धन की चिन्ता बनीं रहे, परिश्रम से सोचे कार्य अवश्य ही बनेंगे।
वृश्चिक राशि :- प्रत्येक कार्य में बाधायें क्लेशयुक्त रखे, स्थिति समर्थन के योग्य अवश्य बनेगी।
धनु राशि :- भावनाएं विक्षुब्ध रखें, दैनिक कार्यगति मंद रहें, परिश्रम से कार्य अवश्य बनेंगे।
मकर राशि :- तनाव-क्लेश, अशांति, धन का व्यय, मानसिक खिन्नता अवश्य ही बनेगी।
कुंभ राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, व्यवसायिक समृद्धि के साधन अवश्य जुटायें।
मीन राशि :- कुटुम्ब के कार्यों में समय बीते तथा हर्षप्रद समाचार प्राप्त होगा।
 

Related Posts