YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

जामुन बहुगुणकारी फल और औषधि  

जामुन बहुगुणकारी फल और औषधि  

जामुन के विषय में आयुर्वेद में बहुत महत्ता बताई हैं ---
      जम्बूः संग्रहिणी रुक्षा कफपित्तस्रादाहजित.(भाव प्रकाश )
        जाम्बाबम कफपित्तघ्न ग्राहि वातकरम परम् .(च सूत्र २७ )
        जाम्बाबम वातजननानाम (च सूत्र २५ )
         जामुन देखने में काले और छोटे होते हैं तो क्या हुआ, आयुर्वेद के अनुसार, जामुन के बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। इन औषधीय गुणों के कारण जामुन के फायदे अनेक हैं। गर्मी के मौसम में आम के आने के समय जामुन  भी आ जाता है। आयुर्वेद में जामुन को सबसे ज्यादा मधुमेह को नियंत्रण करने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही जामुन, खाना को हजम करने के साथ-साथ दांतों के लिए, आंखों के लिए, पेट के लिए, चेहरे के लिए, किडनी स्टोन के लिए भी फायदेमंद होता है। जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड भी होता है, इसलिए ये बच्चों के सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
    जामुन का फल खाने की इच्छा बढ़ाने के साथ-साथ लीवर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। जम्बुफल  की गिरी पाचन क्रिया को सुधारती है। इससे पेशाब और खून में शर्करा की मात्रा कम होती है।
    औषधीय रूप में जामुन (सीजीजियम  सुमिनी)  के बीज, पत्ते तथा छाल का ही प्रयोग किया जाता है। जामुन की मुख्य प्रजाति के अतिरिक्त पाई जाने वाली अन्य प्रजातियां कम गुण वाली होती है।
         मधुमेह की चिकित्सा में विशेषतया जामुन के बीजों का प्रयोग किया जाता है। काठ-जम्बु के तने की छाल से शारीरिक शक्ति बढ़ने के साथ-साथ सेक्सुअल स्टैमिना में भी बढ़ोतरी होती है। भूमि-जम्बु पेट के कीड़ों को खत्म करता है और गठिया में फायदेमंद भी होता है। इसके फल सुगन्धित तथा मीठे होते हैं। सफेद जम्बु के तने की छाल रक्त संबंधी बीमारी, दस्त और कीड़ों को खत्म करने में मदद पहुंचाती है। क्षुद्र-जम्बु, कफ-पित्त दोष को सुधारने, हृदय रोग और शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसके फल के सेवन से शरीर की जलन शांत होती है।
    संस्कृत में – फलेन्द्रा, राजजम्बू, महाफला, सुरभिपत्रा, महाजम्बू, जम्बू;
     हिंदी  में – बड़ी जामुन, फड़ेना, फलेन्द्र, राजजामुन;
     गुण--लघु रूक्ष , रस -कषाय ,विपाक --कटु ,वीर्य -शीट
   पका फल गुरु स्निग्ध तथा मधुर और कच्चा फल अम्ल होता हैं .
      जामुन के फल में विभिन्न एंथोसायनिन होते हैं (डेल्फ़िनिडिन 3,5-डिग्लुकोसाइड, साइनाइडिन 3,5-डिग्लुकोसाइड, पेटुनीडिन 3,5-डिग्लुकोसाइड, पेओनिडिन 3,5-डिग्लुकोसाइड, डेल्फ़िनिडिन 3-ग्लूकोसाइड, माल्विडिन 3,5-डिग्लुकोसाइड सहित, डेल्फ़िनिडिन एसिटाइल-डिग्लुकोसाइड, पेओनिडिन-3,5-डिग्लाइकोसाइड, पेटुनीडिन 3-ग्लूकोसाइड, माल्विडिन 3-ग्लूकोसाइड), गैर-एंथोसायनिक फेनोलिक यौगिक [जैसे गैलॉयल-ग्लूकोज एस्टर, एलाजिक एसिड और गैलिक एसिड (फेनोलिक एसिड)], और फ्लेवनॉल्स (जैसे कि डाइहाइड्रोक्वेरसेटिन डिग्लुकोसाइड, डायहाइड्रोमाइरिकेटिन डिग्लुकोसाइडमिथाइल-डायहाइड्रोमाइरिकेटिन, डिग्लुकोसाइड, डाइमिथाइल-डायहाइड्रोमाइरिकेटिन डिग्लुकोसाइड, मायरिकेटिन ग्लूकोसाइड, मायरिकेटिन पेंटोसाइड, मायरिकेटिन रम्नोसाइड, मायरिकेटिन एसिटाइल-रम्नोसाइड और मायरिकेटिन)।
     जामुन के फायदे
      मुँहासे दूर करने में
     जामुन के रस का उपयोग पिम्पल्स यानि मुंहासों को कम करने किया जाता है। इसके लिए जामुन या इसकी पत्तियों के रस को त्वचा पर लगाने से ये अधिक मात्रा में तैल को त्वचा पर आने से रोकता है जिससे पिम्पल्स जैसी  समस्याओ में आराम मिलता है जामुन में कषाय गुण होने के कारण त्वचा के विकारो में फायदेमंद होता है जब इसको बाहय रूप से उपयोग किया जाता है ।  
     त्वचा और आँखों के लिए
     जामुन का त्वचा के रोगों को दूर करने के लिए आंतरिक और बाहय दोनों प्रकार से उपयोग कर सकते है। जामुन की छाल एक अच्छी रक्तशोधक होती है, जो कि खून को साफ़ कर त्वचा के रोगो को दूर करती है साथ हि बाहय रूप से प्रयोग के करने पर जामुन कषाय होने से त्वचा रोग में लाभदायक होता है इसकी कारण  जामुन का रस स्किन पर लगाने से पिम्पल्स जैसे विकारो से आराम मिलता है। जामुन का प्रयोग मधुमेह के कारण आँखों पर होने वाले नुकसान से बचने में भी कर सकते है।
    आँखों के बीमारी में
    बच्चों हो या बड़े, सभी को आंखों से संबंधित परेशानी होती ही हैं। आंखों से संबंधित कई तरह के विकार होते हैं, जैसे- आंखों का दुखना। आप इसमें जामुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुन के 15-20 कोमल पत्तों को 400 मिली पानी में पका लें। जब यह काढ़ा एक चौथाई बच जाए, तो इससे आंखों को धोएं। इससे लाभ होता है।
    मोतियाबिंद रोग में
अनेक लोगों को मोतियाबिंद की समस्या होती है, इसमें जामुन बहुत ही काम आता है। जामुन की गुठली के चूर्ण को शहद में अच्छी तरह से मिला लें। इसकी तीन-तीन ग्राम की गोलियां बना लें। रोज 1-2 गोली सुबह-शाम खाएं। इन्हीं गोलियों को शहद में घिसकर काजल की तरह लगाएं। इससे मोतियाबिन्द में लाभ मिलता है।
     कान के रोग में
     कभी-कभी घाव होने पर या अन्य कारणों से कान से पस निकलने लगता है। इसके लिए जामुन  की गुठली को शहद में घोंट लें। इसकी 1-2 बूंद कान में डालने से कान का बहना बन्द हो जाता है।
     दांत दर्द के लिए
     दांत संबंधी किसी भी समस्या में जामुन फायदेमंद होता है। जामुन के पत्तों की राख बना लें। इससे दांत और मसूड़ों पर मलने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। जामुन के पके हुए फलों के रस को मुंह में भरकर, अच्छी तरह हिलाकर कुल्ला करें। इससे पाइरिया ठीक होता है।
      मुंह के छाले में
     अक्सर खान-पान में बदलाव होने पर मुँह में छाले होने लगते हैं। जामुन के पत्तों के रस से कुल्ला करने पर मुंह के छालों में लाभ होता है। 10-15 मिली जामुन के फल के रस का नियमित सेवन करें। इससे गले के रोग भी ठीक होते हैं।
        इसके साथ ही गले के दर्द में 1-2 ग्राम जामुन के पेड़ की छाल के चूर्ण का सेवन करें। चूर्ण का सेवन शहद के साथ करने से भी आराम मिलता है।
     दस्त से मिले राहत
     अगर बार-बार दस्त हो रहा है तो 5-10 मिली जामुन के पत्ते का रस बना लें। इसे 100 मिली बकरी के दूध के साथ मिलाकर पिएं। इससे दस्त में लाभ होता है।
     पेचिश में
     अक्सर मसालेदार खाना खाने या किसी अन्य कारण से पेचिश की समस्या हो जाती है। पेचिश में दस्त के साथ खून आने लगता है। 10 मिली जामुन की छाल का रस निकाल लें। इसमें समान भाग में बकरी का दूध मिलाकर पिएं। इससे फायदा पहुंचता है।
     2-5 ग्राम जामुन के पेड़ की छाल के चूर्ण में 2 चम्मच मधु मिला लें। इसे 250 मिली दूध के साथ पिएं। इससे पेचिश में फायदा होता है।
     10 ग्राम जामुन के पेड़ की छाल को 500 मिली पानी में पकाएं। जब यह एक चौथाई बच जाए तो पिएं। इससे पेचिश में लाभ मिलता है। इस काढ़ा को 20-30 मिली की मात्रा में दिन में 3 बार पीना चाहिए।
      उल्टी
     बार-बार उल्टी होने पर आम तथा जामुन के कोमल पत्तों को समान मात्रा, या फिर 20 ग्राम की मात्रा में लें। इसे 400 मिली पानी में पकाएं। जब काढ़ा एक चौथाई बच जाए, तो इसे ठंडा कर पिलाएं। इससे उल्टी बन्द हो जाती है।
     बवासीर या पाइल्स के दर्द में
पाइल्स या बवासीर होने पर जामुन के कोमल कोपलों के 20 मिली रस में, थोड़ी-सी शक्कर मिला लें। इसे दिन में तीन बार पीने से बवासीर से बहने वाला खून बन्द हो जाता है।
   10 ग्राम जामुन के पत्तों को 250 मिली गाय के दूध में घोंट लें। सात दिन तक सुबह, दोपहर तथा शाम को पीने से बवासीर में गिरने वाला खून बन्द हो जाता है।
     लीवर के बीमारी में
    तिल्ली या लीवर में सूजन हो तो, 10 मिली जामुन की गुठली के रस का सेवन करें। इससे लाभ मिलता है। जामुन का सिरका 10 मिली रोज लेने से तिल्ली और लिवर के बढ़ने के विकार में बहुत लाभ होता है।
    पीलिया में
     पीलिया होने पर जामुन का सेवन करें। जामुन के 10-15 मिली रस में 2 चम्मच मधु मिला लें। इसका सेवन करने से पीलिया, खून की कमी तथा रक्त-विकार में लाभ होता है।
    पथरी का करे इलाज
     पथरी या किडनी स्टोन होने पर जामुन का सेवन करें। पके हुए जामुन के फल को खाने से पथरी गल कर निकल जाती है।
    जामुन के 10 मिली रस में 250 मिग्रा सेंधा नमक मिला लें। कुछ दिनों तक दिन में 2-3 बार रोज पीने से मूत्राशय में रहने वाली पथरी टूटकर बाहर निकल जाती है।
       जामुनके 10-15 ग्राम कोमल पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 2-3 नग काली मिर्च का चूर्ण बुरककर मिला लें। इसका सुबह-शाम सेवन करने से पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है। पथरी के लिए यह एक उत्तम उपचार है।
     मधुमेह या डायबिटीज
   मधुमेह में जामुन  का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। जामुन की 100 ग्राम जड़ को साफ कर, 250 मिली पानी में पीस लें। इसमें 20 ग्राम मिश्री डालकर सुबह और शाम भोजन से पहले पिएं। इससे मधुमेह में लाभ होता है।
    जामुन की गुठली का चूर्ण 1 भाग, शुण्ठी चूर्ण 1 भाग और गुड़मार बूटी 2 भाग को मिला लें। इसे पीसकर कपड़े से छान लें। इस मिश्रण को घृतकुमारी या ऐलोवेरा के रस में डुबाने के बाद बेर जैसी गोलियाँ बना लें। दिन में तीन बार 1-1 गोली मधु के साथ लेने से मधुमेह में लाभ होता है।
      300-500 मिग्रा जामुन के बीज को सूखाकर उसका चूर्ण बनाकर तीन बार लेने से मधुमेह  में लाभ होता है।
     250 ग्राम जामुन के पके हुए फलों को 500 मिली उबलते हुए जल में डालें। कुछ समय के लिए उबलने दें। ठंडा होने पर फलों को मसलकर कपड़े से छान लें। इसे रोज तीन बार पीने से मधुमेह और धातु रोग में लाभ होता है।
     बड़े आकार के जामुन के फलों को धूप में सुखा कर चूर्ण कर लें। 10 से 20 ग्राम की मात्रा में इस चूर्ण का दिन में तीन बार सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है।
     जामुन की छाल की राख मधुमेह की उत्तम औषधि है। 625 मिलीग्राम से 2 ग्राम तक की मात्रा में राख का सेवन करें। दिन में 3 बार सेवन करने से पेशाब में शक्कर आना बन्द हो जाता है।
     सिफलिस रोग में
जामुन के फायदे सिफलिस रोग में भी ले सकते हैंं। सिफलिस से प्रभावित अंग पर जामुन के पत्तों से पकाया हुआ तेल लगाएं। इससे आराम मिलता है।
    दाद दूर करने में
   जामुन का प्रयोग त्वचा के विकारों को दूर करने में भी किया जाता है जैसे, दाद, खुजली आदि। इसके लिए जामुन की छाल का प्रयोग किया जाता है जो की एक अच्छा रक्तशोधक है। ये रक्त को शुद्ध करके के त्वचा रोगो को दूर करती है। जामुन के रस को दाद वाली जगह लगाने से भी आराम मिलता है क्योंकि इसमें कषाय गुण होता है जोकि नमी को दूर रखने में सहायक होता है।
      गठिया
   गठिया के दर्द को कम करने के लिए जामुन की जड़ को उबालकर, पीस लें। इसे जोड़ों पर रगड़ने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है।
     घाव या अल्सर में
      घाव या अल्सर होने पर जामुन को इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैंः-
       जामुन के पेड़ की छाल को महीन पीसकर घाव पर छिड़कने से घाव तुरंत भर जाता है।
जामुन के 5-6 पत्तों को पीसकर लगाने में घावों से पीव बाहर निकल जाती है, एवं घाव ठीक हो जाते हैं।
    जामुन के 8-10 पत्तों को पीसकर लेप करने से आग से जला कर बना सफेद दाग मिट जाता है।
जूतों के कारण पैर में जख्म हो जाए, तो जामुन की गुठली को पानी में पीसकर लगाएं। इससे बीमारी ठीक होती है।
     जामुन के तने को उबालकर काढ़ा बना लें। इससे घाव को धोने से घाव जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
       रक्तपित्त (नाक-कान आदि अंगों से खून बहने की समस्या) में फायदेमंद
    नाक-कान या अन्य अंगों से खून बहने की समस्या को रक्तपित्त कहते हैं। इसमें जामुन(  का सेवन इस तरह से करना चाहिए। 5-10 मिली जामुन के पत्ते के रस का दिन में तीन बार सेवन करें। भोजन से पहले नियमित रूप से सेवन करने से रक्तपित्त में लाभ होता है।
      जामुन की एक चम्मच छाल को रात में 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे मसल कर छान लें। इस प्रकार तैयार हिम में मधु मिलाकर पिलाने से रक्तपित्त में लाभ होता है।
     जानवरों के काटने से हुए घाव में
     हानिकारक जानवरों के काटने से शरीर में विष फैलने लगता है, और इससे जान को जोखिम भी हो सकता है। जामुन के पत्तों को पानी में पीस लें। इस मिश्रण को पिलाने से विष का प्रभाव कम होता है।
      जामुन की सूखी हुई गुठली को पीस लें। इसे 10 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। इससे कुचले के विषाक्त प्रभाव ठीक होते हैं।
    जामुन का उपयोगी भाग
आयुर्वेद में जामुन पेड़ का तना, फल, बीज एवं पत्तों का प्रयोग औषधि के लिए किया जाता है।
   10-20 मिली-जामुन का रस
    3-5 ग्राम-चूर्ण
    50-100 मिली-काढ़ा
    जामुन के नुकसान
    जामुन का पका हुआ फल अधिक खाने से पेट और फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। यह देर से पचता है, कफ बढ़ाता है, तथा फेफड़ों के विकार का कारण बनता है। इसको अधिक खाने से बुखार भी आने लगता है। इसमें नमक मिलाकर खाना चाहिए।
     जामुन का फल जितना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है,उतनी ही जामुन की गुठली लाभदायक है। जामुन की गुठली सर्दी, खांसी, बुखार और त्वचा की समस्याएं जैसे चकत्ते और मुंह, गले, आंतों और जननांगों में अल्सर, दस्त मधुमेह में लाभकारी होती है।
    जामुन के फलों से ही सिरका तैयार किया जाता है। जामुन सिरका पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। इसमें शीतलता, पाचक, कृमिनाशक, रूक्ष और मूत्रवर्धक गुण है अर्थात जामुन सिरका जामुन के फल के सामान ही फायदेमंद होता है।
हानि होने पर सौंठ क चूर्ण जल से या जीरा का चूर्ण काला नमक मिलाकर देना चाहिए .
     योग ---पुष्यानुग चूर्ण ,आम्रपानक
( विद्यावाचस्पति डॉक्टर अरविन्द प्रेमचंद जैन)

Related Posts