YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

सेहतमंद रहने अपनायें ये तरीके  

सेहतमंद रहने अपनायें ये तरीके  

सभी लोग सेहतमंद रहना चाहते हैं क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। जिस व्यक्ति सेहतमंद रहता है, वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति का ही शरीर और दिमाग पूर्ण सक्रिय रहता है। स्वस्थ रहने के लिए हमारे बड़े-बुजुर्ग छोटी-छोटी बातें बताते हैं, जो बहुत ही कारगर साबित होती हैं और वैज्ञानिक दृष्टि से भी सही हैं। सेहतमंद रहने ये तरीके अपनायें। 
तांबे के बर्तन में रखें पानी : 
तांबे के बर्तन में पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। तांबे में बैक्टीरिया-नाशक गुण होते हैं, जो संक्रमण होने से बचाती है। तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी लिवर के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है।
शरीर को सिर्फ नींद नहीं बल्कि पूरा आराम दीजिए। सिर्फ आठ घंटे सोना ही काफी नहीं है, बल्कि 
इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स का कम उपयोग करें
सोने से पहले इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाएं। ये आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं और पूरा आराम नहीं करने देते। जिस वजह से आप 8 घंटे की नींद के बाद भी आराम महसूस नहीं करते हैं।
खाने पर ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा खाना भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अपने शारीरिक कार्यों के हिसाब से ही आहार का निर्धारण करें। कम व हल्का खाना खाएं, जिससे पेट भी सही रहेगा और वसा या मधुमेह जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी।
सीधे बैठें :  
हम अपने दिन का सबसे ज्यादा समय बैठकर गुजारते हैं। अगर इस दौरान आपकी कमर या शरीर का पोस्चर सही नहीं होता तो अन्य अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दर्द की शिकायत होने लगती है। इसलिए बैठते हुए कमर को बिल्कुल सीधा रखें।
 

Related Posts