YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट हॉलीवुड

पापा बनने के बाद निक ने बताया कैसे होती दिन की शुरुआत -लंबे समय बाद शेयर किया वीडियो

पापा बनने के बाद निक ने बताया कैसे होती दिन की शुरुआत -लंबे समय बाद शेयर किया वीडियो

मुंबई  ।हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने लंबे समय के बाद सोशल मीडिया  पर पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद वह सुर्खियों में फिर से छा गए। निक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताने की कोशिश की है अब उनका सुबह का मूड कैसा होता है।निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है उसमें वो सुबह की कॉफी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। 
वीडियो में उनके हाथ में कॉपी मग दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक आवाज आती है, सुबह उठने पर आपको कैसा एहसास होता है? निक ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘चलो दिन को बेहतर बनाते हैं’। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में निक जोनास ने लिखा- मॉर्निंग गुड। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार उनकी बेबी गर्ल के बारे में पूछ रहे हैं। फैंस जानना चाह रहे हैं कि अब उनकी बेटी कैसी है और उन्होंने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है।आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने  22 जनवरी 2022 में सोशल मीडिया पर निक जोनास को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। 
उन्होंने लिखा- ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का खयाल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’ बता दें कि  निक जोनस और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के घर में नए साल में नई खुशियां आई हैं।  पिछले महीने यानी जनवरी में वह सेरोगेसी के जरिए मम्मी-पापा बने हैं। 
 

Related Posts