YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 तंजानिया के किली पॉल के गानों व डांस के बालीवुड स्टार भी हैं दीवाने, भारतीय दूतावास ने किया सम्मानित 

 तंजानिया के किली पॉल के गानों व डांस के बालीवुड स्टार भी हैं दीवाने, भारतीय दूतावास ने किया सम्मानित 

नई दिल्ली । तंजानिया का एक शख्स आजकल इंटरनेट की सनसनी बन गया है। बॉलीवुड के गानों पर इनके डांस ने लाखों लोगों को दीवान बना दिया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आम आदमी ही नहीं, बॉलीवुड के स्टार भी इनके दीवाने हैं। बॉलीवुड गाने पर इनके लिप-सिंकिंग और डांस इतना मशहूर है कि तंजानिया में भारतीय उच्चायोग विनाया प्रधान ने इन्हें सम्मानित किया है। 
किली पॉल के इंस्टाग्राम पर 23 लाख फॉलोअर्स हैं। इनमें से अधिकांश भारतीय हैं। किली हिन्दी, पंजाबी आदि भारतीय गानों पर लिप्सिंग और डांस का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अक्सर पोस्ट करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये भारतीय सिनेमा से एकदम अपडेट रहते हैं। चाहे हाल ही पुष्पा फिल्म के गाने पर इनका डांस हो या बॉलीवुड स्टारों की नकल हो, किसी में ये पीछे नहीं रहते। 
तंजानिया के इस सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को तंजानिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुलाकर सम्मानित किया। तंजानिया में स्थित हाई कमीशन ऑफ इंडिया के डिप्लोमैट बिनाया प्रधान ने तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें किली पॉल को सम्मानित करते हुए दिखाया गया है। विनाया प्रधान ने लिखा है कि आज तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में एक विशेष मेहमान आए हैं। मशहूर तंजानियाई कलाकार किली पॉल ने अपने ढेर सारे वीडियोज में कई बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक करके भारत में लाखों लोगों के दिल जीते हैं।
पॉल ने भी इंस्टाग्राम पर भारतीय उच्चायोग का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, भारतीय उच्चायोग, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। उन्होंने लिखा, तंजानिया में भारतीय हाई कमिश्नर से सम्मानित होकर मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने सभी भारतीय समर्थकों का शुक्रगुजार हूं जिनके सपोर्ट के बिना मैं यह सब नहीं कर पाता। आई लव यू इंडियन। प्रधान ने भी किली पॉल को सम्मानित करते हुए फोटो को पोस्ट किया। एक पोस्ट में वे किली को सम्मानित करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में बिनाया, किली पॉल और एक अन्य अधिकारी बैठकर बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर स्टार बने किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल लंबे समय से बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर लिप-सिंक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दोनों के वीडियोज को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इस जोड़ी ने कई हिन्दी और पंजाबी गानों पर लिप्सिंग और डांस कर भारतीयों में खासा लोकप्रिय हो गए हैं। किली पॉल अपने देश के वेशभूषा में सभी वीडियोज पोस्ट करते हैं जो देखने में काफी आकर्षण पैदा करते हैं। एक्टर आयुष्मान खुराना, गुल पनाग और ऋचा चड्ढा सहित कई लोकप्रिय भारतीय फिल्मी हस्तियों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो किया है।
 

Related Posts