YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

तरक मेहता की बबीता जी बन गई हैं फूड बिजनेस वुमन -मुनमुन दत्ता का एक यूट्यूब चैनल है फैंस को दी जानकारी -मुनमुन दत्ता ने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी शेयर किया

तरक मेहता की बबीता जी बन गई हैं फूड बिजनेस वुमन -मुनमुन दत्ता का एक यूट्यूब चैनल है फैंस को दी जानकारी -मुनमुन दत्ता ने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी शेयर किया

मुंबई। मनोरंजन जगत के सितारे अपने एक्टिंग के साथ ही साइड बिजनेस में भी हाथ आजमाते रहे हैं। कई ऐसे सितारे हैं, जो मनोरंजन जगत में अपना नाम बनाने के साथ ही बड़े बिजनेस के मालिक भी हैं और अपने बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं। इस लिस्ट में अब लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपना नया बिजनेस शुरू किया है। मुनमुन दत्ता का एक यूट्यूब चैनल है, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।
  मुनमुन दत्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने नए बिजनेस के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। मुनमुन इसमें अपने नए काम को लेकर काफी एक्साइटेड लग रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने फूड बिजनेस में कदम रखा है। मुनमुन खाने को लेकर काफी पेशनेट रही हैं, इसलिए उन्होंने फूड बिजनेस में एंट्री की है। हालांकि, मुनमुन दत्ता इस बिजनेस में अकेली नहीं हैं। इस काम में उन्होंने अपने राखी भाई और रेड चिली एंटरटेनमेंट के ओनर केयूर सेठ को भी साथ रखा है। मुनमुन और केयूर एक-दूसरे को करीब 14 सालों से जानते हैं। ऐसे में अपने राखी भाई के साथ काम करने को लेकर भी मुनमुन काफी खुश हैं। अपने वीडियो में मुनमुन दत्ता ने अपने नए काम से संबंधित कई जानकारियां शेयर की हैं। मुनमुन बताती हैं कि ये एक क्लाउड किचेन है, जिसमें मंक स्पून , फैब 87, थेपला जैसी चीजें शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने वेंचर लॉन्च के बिहाइंड द सीन भी दिखाए, जिससे जाहिर होता है कि मुनमुन अपने काम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वह अपने इस नए बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को बेताब हैं। मुनमुन दत्ता के सभी प्रोडक्ट जमेटो और स्विगी में भी उपलब्ध होंगे।
 

Related Posts