
नई दिल्ली । केंद्रीय विद्यालय संगठन ने क्लास वन में एडमिशन के लिए आज से आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। आज यानी 28 फरवरी से क्लास वन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वे अभिभावक जो अपने बच्चे का केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराना चाहते हों, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट का पता है - kvsonlineadmission।kvs।gov।in आज सुबह दस बजे से क्लास वन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। ये पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होकर 21 मार्च 2022 शाम सात बजे तक चलेगी। इस समय के अंदर रजिस्ट्रेशन विंडो खुली रहेगी इसलिए जरूर अप्लाई कर दें।