YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) -आलिया भट्ट को 'एलियन' कहते हैं बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर

(रंग संसार) -आलिया भट्ट को 'एलियन' कहते हैं बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे और इसी साल दोनों शादी भी कर सकते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को किसी चैट शो में अभी तक साथ नहीं देखा गया है और फैंस को नहीं पता कि दोनों के बीच किस तरह की बातचीत होती है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही एक दूसरे की टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आलिया के पिता महेश भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि रणबीर कपूर को लगता है कि उनकी बेटी दूसरे ग्रह से आई है। आलिया भट्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि रणबीर कपूर और उनके पिता दोनों ही कहते हैं कि वो 'एलियन' हैं। महेश भट्ट को अपनी बेटी आलिया पर बहुत गर्व है और उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के ब्लॉकबस्टर हिट होने पर वह बहुत ज्यादा खुश हैं।
 

Related Posts