YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

वरुण धवन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऑन-स्क्रीन नजर आएगी -वरुण और रश्मिका ने थलापति विजय के गाने पर किया डांस, बीच पर ठुमके

वरुण धवन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऑन-स्क्रीन नजर आएगी -वरुण और रश्मिका ने थलापति विजय के गाने पर किया डांस, बीच पर ठुमके

नई दिल्ली । वरुण धवन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली पर ऑन-स्क्रीन नजर आएगी। हालांकि ये दोनों किस प्रोजेक्ट पर साथ में काम कर रहे हैं, इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रश्मिका मंदाना ने वरुण धवन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसे देखने के बाद फैंस दोनों की मस्ती देखकर काफी खुश हुए और दोनों को साथ में देखने के लिए उत्सुकता जताई। अब भेड़िया एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में रश्मिका मंदाना के साथ बीच पर ठुमके लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।
  वरुण धवन ने नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों किसी बीच पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं। वरुण धवन और रश्मिका मंदाना के बैकग्राउंड में 'बीस्ट' का अरेबिक गाना बज रहा है जोकि साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म है। इस वीडियो में रेत पर डांस करते हुए रश्मिका मंदाना जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं। तो वही वरुण धवन भी ब्लैक शर्ट के आगे से बटन खोले रश्मिका मंदाना के साथ डांस करते हुए मस्ती कर रहे हैं। वरुण धवन के साथ डांस करने के अलावा रश्मिका मंदाना उन्हें छेड़ती हुई भी दिखाई दीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'यो हबीबो, रेत पर डांस करते हुए कुछ पल'। दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और वैसे लगातार कमेंट बॉक्स में हार्ट वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट' का गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रश्मिका और वरुण के अलावा समांथा रुथ प्रभु भी थलापति विजय के गाने पर डांस कर चुकी हैं। रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की एक बड़ी अभिनेत्री हैं और हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड ऑडियंस के दिलों पर राज किया है। रश्मिका मंदाना फिल्म 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के अलावा रश्मिका फिल्म 'गुडबॉय' में भी नजर आएंगी। जिसमें उन्हें अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वरुण धवन के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्म 'जुग-जुग जियो' और दिनेश विजन की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे। 
 

Related Posts