YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

यूक्रेन से जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने की बड़ी रैली

यूक्रेन से जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने की बड़ी रैली

नई दिल्ली । यूक्रेन पर हमले को लेकर सफाई देते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भाषण कुछ देर के लिए बाधित हो गया। दरअसल इसका कवरेज रूस के राष्ट्रीय टीवी चैनल के माध्यम से किया जा रहा था। बाद में बताया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से प्रसारण रोक दिया गया था।  मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में बोलते हुए पुतिन ने अपने हजारों नागरिकों से वादा किया कि क्रेमलिन से संबंधित सारे लक्ष्यों को कुछ ही दिनों में प्राप्त कर लिया जाएगा। उनके भाषण के दौरान रूस के झंडे लहराए जा रहे थे और नारेबाजी भी हो रही थी। राष्ट्रपति पुतिन ने रैली के दौरान कहा, 'हमें पता है कि क्या करना चाहिए। हमें यह भी पता है कि इसके लिए क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है। हमारा आगे का भी प्लान तैयार है।' स्टेडियम में मौजूद लोग पुतिन के समर्थन में नारे लगा रहे थे और उनके समर्थन वाले झंडे लेकर पहुंचे थे। कई झंडों पर 'जेड' का निशान बना हुआ था। दरअसल यूक्रेन में हमला करने वाली रूसी सेना की टुकड़ियां ज़ेड निशान वाले झंडा का प्रयोग करती है। इसके अलावा कई लोग में 'पुतिन के लिए' होता है। पुतिन ने कहा, 'आज हमारे लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वे एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। इस तरह की एकता लंबे समय के बाद देखने को मिली है। 
 

Related Posts