YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 यूक्रेन युद्ध में रूस ने दी खुली चेतावनी, कहा खतरा बढ़ा तो खुलकर इस्तेमाल करेंगे परमाणु हथियार

 यूक्रेन युद्ध में रूस ने दी खुली चेतावनी, कहा खतरा बढ़ा तो खुलकर इस्तेमाल करेंगे परमाणु हथियार

मास्को । रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 28 दिन हो चुके हैं। पुतिन की सेना ने पूर्वी यूक्रेन के छोटे से देश का नक्शा पूरी तरह से बदल दिया है। इसके बावजूद कीव अभी भी आजाद है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में यह युद्ध और ज्यादा विध्वंसकारी साबित हो सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि यूक्रेन युद्ध में अगर रूस 'अस्तित्व के खतरे' का सामना करता है, तो वह सिर्फ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। 
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि घरेलू सुरक्षा को लेकर हमारा एक सिद्धांत है और यह सार्वजनिक है। आप परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के सभी कारण पढ़ सकते हैं। इसलिए अगर हमारे देश के लिए अस्तित्व का खतरा पैदा होता है, तो इसका इस्तेमाल हमारे सिद्धांतों के अनुसार किया जा सकता है। पेस्कोव ने यह बयान तब दिया जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पूरा भरोसा है कि पुतिन यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। 
रूस ने पिछले महीने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। इसके कुछ दिन बाद ही 28 फरवरी को पुतिन ने घोषणा की थी कि उन्होंने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा है। पुतिन की इस घोषणा ने पूरी दुनिया की चिंता को बढ़ा दिया था। पेस्कोव के बयान और रूस के परमाणु रुख पर पूछे जाने पर पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल पर मास्को की बयानबाजी 'खतरनाक' है। उन्होंने कहा यह एक जिम्मेदारी परमाणु शक्ति के काम करने का तरीका नहीं है। दुनिया इसलिए भी चिंतित है क्योंकि रूस के पास दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। 
 

Related Posts