
बॉलीवुड की कॉकटेल कही जाने वाली एक्ट्रेस डायना पैंटी इन दिनों शहर की लड़की बन चर्चा का विषय बन गई हैं। जी हॉं डायना ने शहर की लड़की बनकर खूब डांस किया है। यहां आपको बतला दें कि डायना तो खुद महानगर की लड़की हैं, लेकिन जिस शहर की लड़की की बात यहां हम कर रहे हैं वह गाने के बोल हैं और इसे 90 के दशक में रवीना टंडन पर फिल्माया गया था, 1996 में आई फिल्म रक्षक के इस गाने ने बड़े पर्दे पर खूब धूम मचाया था। अब उसी गाने का नया वर्जन आने वाला है, जिसमें डायना डांस करती नजर आएंगी। वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना के ही चर्चे हैं। इस फिल्म का दूसरा गाना शहर की लड़की अब धूम मचा रहा है, इससे पहले फिल्म का पहला गाना कोका आया था, जिसे फैंस ने खासा पसंद किया। फैंस शहर की लड़की गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में जब इसका टीजर सामने आया था तो उसमें डायना पैंटी 'शहर की लड़की' बनी दिखीं थीं। इसके बाद से ही डायना के शहर की लड़की बनने के चर्चे शुरु हो गए। वैसे आपको बतला दें कि गाना शहर की लड़की सिंगर-रैपर बादशाह का है और 21 सेकंड वाले टीजर वीडियो की शुरुआत भी बादशाह की एंट्री से ही होती है। इसके बाद ही अपने ग्लैमरस लुक का जादू बिखेरती डायना पैंटी नजर आ जाती हैं। खास बात यह है कि इस टीजर में गाने के बोल ज्यादा नहीं रहे, लेकिन करीब 12 लाख से ज्यादा बार इसे देखा गया। बहरहाल अब देखना होगा कि पूरा गाना सामने आने पर फैंस की क्या प्रतिक्रिया रहती है।