YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

नासा ने अपर्च्युनिटी रोवर को मृत घोषित किया, 15 साल का छूटा साथ

नासा ने अपर्च्युनिटी रोवर को मृत घोषित किया, 15 साल का छूटा साथ

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल पर अपने अपर्च्युनिटी रोवर मिशन की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसने 15 साल तक मंगल पर अपनी सेवाएं दीं। मंगलवार रात रोवर के साथ संवाद का अंतिम प्रयास किया गया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद नासा ने इसे मृत घोषित करने का निर्णय लिया।नासा ने कैलिफोर्निया के पासाडेना में एजेंसी की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। रोवर ने पिछली बार 10 जून 2018 को पृथ्वी के साथ संचार किया था। इसके बाद ग्रह पर आए रेतीले तूफान की वजह से सौर ऊर्जा संचालित रोवर से संपर्क टूट गया और करीब आठ महीने तक इससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मिशन के अनुसार ऐसी संभावना है कि अपर्च्युनिटी रोवर ने ऊर्जा की कमी के कारण काम करना बंद किया है। 
टीम के सदस्यों ने हालांकि रोवर से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर इसे मृत घोषित करने का फैसला किया गया। अपर्च्युनिटी रोवर के प्रोजेक्ट मैनेजर जॉन कल्लास ने कहा गुडबाय कहना कठिन है,  लेकिन अब यह कहने का समय आ गया है। इसने इतने साल शानदार प्रदर्शन किया। 

Related Posts