YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 चीन के 31 प्रांतों में पहुंचा कोरोना, ड्रैगन की जीरो कोविड पॉलिसी फेल  शंघाई सहित 5 शहरों में लॉकडाउन 

 चीन के 31 प्रांतों में पहुंचा कोरोना, ड्रैगन की जीरो कोविड पॉलिसी फेल  शंघाई सहित 5 शहरों में लॉकडाउन 

बीजिंग । चीन में कोरोना दो साल में पहली बार सभी 31 प्रांतों में फैल गया है। इसके बाद चीन ने कोरोना पर काबू के लिए जिस जीरो कोविड पॉलिसी को अमल में लाया था, वहां फेल साबित हो रही है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन  के संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार केस के पार पहुंच गया है। इसके बाद आर्थिक राजधानी शंघाई सहित 5 शहरों में लॉकडाउन लगा है। चीन के लगभग 12 हजार सरकारी अस्पतालों में नए मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं है। चीन ने कोरोना की पहली लहर के दौरान सख्त लॉकडाउन का नियम बनाया था। इसके तहत एक भी केस आने पर पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया जाता था। इसके बाद उसके चिकित्सा ढांचे पर काफी असर पड़ा। 
चीन के बड़े व्यावसायिक हब शंघाई में अगले शुक्रवार तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। बैंकिंग और अन्य गतिविधियां बाधित नहीं हों, इसके लिए शंघाई के लगभग 20 हजार बैकर्स दफ्तरों में रह रहे हैं। यहीं सो रहे हैं। सरकार की ओर से उनके खाने का इंतजाम किया गया है। चीन दुनिया के सर्वाधिक टीकाकरण वाले देशों में शामिल है। चीन में 88 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद चीन के बुजुर्गों यानी 60 साल से अधिक आयु के लोगों में से मात्र 52 प्रतिशत को ही डबल डोज लगी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) एक्सपर्ट डॉ. आर आर गंगाखेड़कर ने बताया कि वायरस जितना ज्यादा म्यूटेशन करता है, खतरा उतना ही बढ़ता है। उन्होंने बताया कि चीन में कोविड का आउटब्रेक भारत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसकारण वहां की कोरोना स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। साथ ही चीन व अन्य देशों में फैल रहे कोरोना से भारत को होने वाले खतरे पर कई एक्सपर्ट्स अपनी राय दे चुके हैं और अधिकतर का यही मानना है कि भारत को भी सतर्क रहना चाहिए।
 

Related Posts