YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार)  हॉलीवुड स्टार ब्रूस विलिस ने एक्टिंग करियर छोड़ा

(रंग संसार)  हॉलीवुड स्टार ब्रूस विलिस ने एक्टिंग करियर छोड़ा

हॉलीवुड स्टार और एक्शन हीरो ब्रूस विलिस ने अपने एक्टिंग करियर से सन्यास ले लिया है। एक्टर एफासिया नाम की बीमारी से ग्रसित हैं, इसीलिए उन्होंने एक्टिंग से सन्यास लिया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर ब्रूस के परिवार ने दी है। परिवार ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ब्रूस के फैंस के लिए हम आपसे कुछ शेयर करना चाहते हैं। हमारे प्रिय ब्रूस कुछ हेल्थ इश्यू का सामना कर रहे हैं। हाल ही ब्रूस एफासिया नाम की बीमारी से ग्रसित हुए हैं, जो उनकी समझने की शक्ति को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते और बहुत विचार करने के बाद ब्रूस ने यह फैसला लिया है कि वह अपने एक्टिंग करियर से दूर जा रहे हैं। हालांकि ब्रूस के लिए उनका करियर बहुत मायने रखता है। वास्तव में परिवार के लिए यह एक बहुत ही मुश्किल समय है। हम आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं। पूरा परिवार इस मुश्किल समय में और मजबूत होने की कोशिश कर रहा है। हम आपको यह इसीलिए बता रहे हैं क्योंकि ब्रूस आपके लिए बहुत मायने रखता है।

Related Posts