YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार)  मास्क न लगाने पर ट्रोल हुईं प्रेग्नेंट सोनम कपूर

(रंग संसार)  मास्क न लगाने पर ट्रोल हुईं प्रेग्नेंट सोनम कपूर

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर की। इसके बाद से दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं। जिसमें दोनों एक इवेंट के लिए तैयार हुए नजर आए। इस इवेंट में सोनम और आनंद ने एक दूसरे का हाथ थामे एंट्री ली थी। इस दौरान की सोनम की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन फोटोज पर सोनम को जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल, हाल ही में आनंद ने भी इवेंट की सोनम के साथ की फोटोज शेयर की थीं। जिसमें दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने बिना वक्त लगाए प्रेग्नेंट सोनम कपूर को मास्क न लगाने को लेकर कमेंट किया। यूजर ने लिखा, "सोनम कपूर आप मास्क पहनो, क्योंकि आप प्रेग्नेंट हो, इसलिए केयरफुल रहो। कोविड अभी भी फैल रहा है।" आनंद ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी नजर आ रहे हैं।

Related Posts