YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 रूस के तेल डिपो पर हमले के बाद बढ़ेगा संघर्ष,  प्रभावित हो सकती है शांतिवार्ता : प्रेस्कोव 

 रूस के तेल डिपो पर हमले के बाद बढ़ेगा संघर्ष,  प्रभावित हो सकती है शांतिवार्ता : प्रेस्कोव 

मॉस्को । रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी हेलीकॉप्टरों ने सीमा पारकर उनके इलाके में एक पेट्रोलियम डिपो पर हमला किया है। इस हमले के कारण पेट्रोलियम डिपो में भयंकर आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह हमला रूसी सीमा में लगभग 40 किमी अंदर स्थित बेलगोरोड के नजदीक किया गया। हमले के बाद रूस ने चेतावनी दी है कि इससे दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनती है। उधर, यूक्रेन ने दावा किया है कि इस हमले में उसकी सेना का कोई हाथ नहीं है। कुछ दिन पहले ही यूरोपीय देशों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि रूस अपने आक्रमण को सही ठहराने के लिए फाल्स फ्लैग ऑपरेशन कर सकता है।
यूक्रेन के हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस तरह के हमले से बातचीत के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनती हैं। पेस्कोव ने कहा कि इस तरह के हमलों से दोनों देशों के बीच संघर्ष और ज्यादा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कोई ऐसी बात नहीं जिसे बातचीत के माहौल को बनाए रखने में मदद मिल रही हो। 
आशंका जताई जा रही है कि तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच जारी शांति वार्ता फेल हो सकती है। तुर्की में रूस और यूक्रेन ने युद्धविराम करने के लिए एक दूसरे की शर्तों को मानने के संकेत दिए थे। रूस ने कहा था कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक से अपनी सेना हटा लेगा और यूक्रेन में सैन्य अभियानों की गति को कम करेगा। वहीं, यूक्रेन ने कहा था कि वह किसी भी सैन्य संगठन में शामिल होने की अपनी जिद को छोड़ सकता है। यूक्रेन ने यह भी वादा किया था कि वह अपने देश में किसी भी विदेशी सैनिकों को कैंप बनाने की अनुमति नहीं देगा। 
इतना ही नहीं, दोनों देशों ने भविष्य में भी ऐसी बातचीत जारी रखने का फैसला किया था। बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा था कि यूक्रेन के दो सैन्य हेलीकॉप्टरों ने शुक्रवार को कम ऊंचाई पर सीमा पार करने के बाद एस-8 रॉकेट हमला किया। इस हमले में बेलगोरोड की फ्यूल स्टोरेज फैसिलिटी पूरी तरह से तबाह हो गई। गवर्नर ने बताया कि हमले के कारण लगी आग से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस आग के कारण आसपास के इलाके को भी खाली करवा लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह 5.43 बजे किया गया।
 

Related Posts