YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 जापानी पीएम  किशिदा ने यूक्रेन में आम नागरिकों पर हमलों की निंदा की 

 जापानी पीएम  किशिदा ने यूक्रेन में आम नागरिकों पर हमलों की निंदा की 

टोक्यो । युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के हालात पर पूरी दुनिया की नजर है। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में नागरिकों पर कथित हमलों की सोमवार को कड़ी निंदा की और इसे ‘अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन’ बताया। गौरतलब है कि रूस के अपने सैनिकों को पीछे हटाने के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव की बाहरी सीमा पर कई शव बरामद हुए हैं, जिनमें से कुछ के हाथ पीछे बंधे थे। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि कीव क्षेत्र के कस्बों में 410 शव मिले हैं। यूरोपीय नेताओं ने भी इन कथित हमलों की निंदा की है। किशिदा ने कहा कि रूस के खिलाफ संभावित और प्रतिबंधों में, अंतरराष्ट्रीय समाज के साथ सहयोग करते हुए, ‘जापान दृढ़ता से वह करेगा जो उसे करना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हमें मानवाधिकारों की समस्याओं और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करनी चाहिए।’ रूस के 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद जापान ने भी अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की तरह रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। 
 

Related Posts