YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

लोगों में बढ़ते आक्रोश के बीच शंघाई में कोरोना ने तेजी पकड़ी, सामने आए 20,700 से अधिक मरीज 

लोगों में बढ़ते आक्रोश के बीच शंघाई में कोरोना ने तेजी पकड़ी, सामने आए 20,700 से अधिक मरीज 

बीजिंग । चीन में शुक्रवार को 3400 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों की संख्या 20,700 दर्ज की गई है। चीन के शंघाई शहर में सबसे अधिक मामले पाए गऐ हैं, जहां लंबे समय से लॉकडाउन लगाया गया है। शंघाई में प्रतिदिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या लगातार सबसे अधिक है। शंघाई में इलाज के इंतजार में एक बुजुर्ग  की मौत को लेकर लोगों में नाराजगी के मद्देनजर अस्पतालों को आदेश दिया गया है कि वे गैर कोविड मरीजों के इलाज में देरी नहीं करें।
राष्ट्रीय स्वस्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार चीन के मुख्य भूभाग पर गुरुवार को स्थानीय संक्रमण के कारण कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 3472 दर्ज की गई, जबकि बगैर लक्षण वाले कोविड मरीजों की संख्या 20782 दर्ज की गई।
इस दौरान चीन के वाणिज्यिक केंद्र शंघाई में स्थानीय संक्रमण के कारण कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 3200 दर्ज की गई, जबकि बगैर लक्षण वाले कोविड मरीजों की संख्या 19872 दर्ज की गई। 
शहर में पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए कई दौर के परीक्षण किए जा चुके हैं। इसके साथ ही संक्रमितों के इलाज के लिए अस्थाई अस्पताल बनाए जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमित रोगियों के 28,778 करीबी लोगों को स्वास्थ्य निगरानी से मुक्त किया गया। गौरतलब है कि चीन के वुहान से 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। बाद में कोरोना वायरस के संक्रमण ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया था। अब एक बार फिर यह उसी क्षेत्र में इतनी तेजी से बढ़ रहा है, जब बाकी दुनिया ने वायरस को लगभग नियंत्रित कर लिया है। 
शंघाई में स्थिति इतनी खराब होने लगी है कि चीनी मीडिया ने भी जनता के असंतोष को उजागर करना शुरू कर दिया है। चीनी मीडिया में शुक्रवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई शहर कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ अपने सबसे कठिन समय से गुजर रहा है। स्थानीय निवासियों के बीच संदेह, चिंता और थकान ध्यान देने योग्य है। कोई भी हृदय विदारक कहानी जनता के रोष को जगा सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंटरनेट पर जनआक्रोश की सुनामी आ गई है।
शंघाई में लाखों लोग भोजन की कमी, अपने पड़ोसियों को पृथकवास तक पहुंचाने में देरी और रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रहे हैं। गौरतलब है कि महामारी से शंघाई में सबसे अधिक बुजुर्ग आबादी प्रभावित है। शंघाई चीन के उन शहरों में से एक हैं जहां बुजुर्गों की आबादी सबसे ज्यादा है। अनिश्चितकालीन लॉकडाउन के दौरान इस समूह पर ज्यादा प्रभाव इसलिए भी आया क्योंकि अधिकतर लोग उम्र संबंधी पुरानी बीमारियों से भी ग्रसित हैं। 
 

Related Posts