YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

चूहों से महिला को अजब लगाव, 50 चूहों को घर में पाला, बच्चे की तरह करती हैं परवरिश 

चूहों से महिला को अजब लगाव, 50 चूहों को घर में पाला, बच्चे की तरह करती हैं परवरिश 

न्यूयार्क । पालतू जानवरों से इंसान लगाव अक्सर देखा जाता है पर चूहों वह भी 50 चूहों के पालने की बात सुनकर आप चौंक जाएंगे पर यह सच है।  अमेरिका में एक महिला 50 चूहे पाल रखे हैं, जिसमें 25 मेल हैं और 25 फीमेल। खुद को एनिमल लवर कहने वाली ये महिला अपने बच्चों की तरह इन चूहों की देखभाल करती है।  उसने अपने किचन सिंक में चूहों को नहलाने का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते ही वायरल हो गया। 51 साल की ये महिला इन चूहों को अपना 'बेबी' बताती है। महिला 2018 में पहली बार दो चूहे लेकर आई थी, जिसके बाद से वो लगातार इनकी संख्या बढ़ाती गई। अब उसके पास 50 चूहे हो गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि उसके पास एक बिल्ली भी है। महिला का कहना है- 'वे (चूहे) मेरे बच्चे हैं, वे कुछ भी गलत नहीं कर सकते। उनमें से प्रत्येक का अपना व्यक्तित्व है, इसलिए कई चूहे दूसरों की तुलना में मुझसे अधिक चिपके रहते हैं।' महिला आगे कहती है- 'वे बहुत मिलनसार हैं और जब मैं उन्हें खाना खिलाती हूं, तो वे सभी दौड़ते हुए आते हैं। वैसे तो सभी मिलनसार हैं लेकिन कुछ बहुत ही ज्यादा मिलनसार स्वभाव के हैं। ' 
इतना ही नहीं महिला के चार पालतू कुत्ते, तीन बिल्लियां और दो सुअर भी हैं। इससे पहले उसके पास दो भेड़ें, दो बकरियां, 25 मुर्गियां और करीब 15 बत्तख और हंस थे। उसका कहना है कि उसे जानवरों और पक्षियों से बेहद लगाव है और वो अपने पेट्स का बहुत ख्याल रखती है।  महिला ने अलग-अलग जानवरों के रहने के लिए अलग-अलग जगह बना रखी है। जहां वह उनके खाने-पीने की व्यवस्था करती है।  हालांकि, चूहों के प्रति उसका विशेष लगाव है। मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक, 51 वर्षीय इस महिला का नाम मिशेल रेबोन है। रेबोन अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। वो यूएस आर्मी से रिटायर हैं।  कुछ महीने पहले उन्होंने अपने किचन के सिंक में चूहों को नहलाते हुए एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर सामने आईं कई तस्वीरों में वो चूहों के साथ खेलती हुई नजर आती हैं।  तस्वीरों में उनका अपने चूहों के प्रति प्रेम झलकता है।  मिशेल रेबोन कहती हैं बहुत से लोगों को मेरा काम अच्छा नहीं लगता लेकिन मैं उन्हें समझाती हूं और एनिमल लव के बारे में अवेयर करती हूं। कई लोग समझ जाते हैं, जबकि कई लोग मुझसे सहमत नहीं होते। फिलहाल रेबोन अपने पेट्स के साथ हंसी-खुशी जिंदगी आनंद ले रही हैं।  
 

Related Posts