YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 इस साल शादी के बंधन में बंध सकते राहुल और आथिया

 इस साल शादी के बंधन में बंध सकते राहुल और आथिया

मुम्बई । क्रिकेटर लोकेश राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी इस साल सर्दियों में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट करते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों से शादी कर सकता है। 
एक रिपोर्ट के अनुसार आथिया के परिवार में सभी लोग राहुल को काफी पसंद करते हैं और अगर सब ठीक रहा तो इस साल के अंत में यह दंपत्ति शादी के बंधन में बंध जाएगा। इन दोनो की शादी राहुल दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार होगी हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
राहुल और अथिया ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। उसके बाद से ही अथिया अपने पेशेवर जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं। इसमें कई बार राहुल का भी जिक्र होता रहा है। हाल में राहुल के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने इस क्रिकेटर के लिए एक नोट के जरिए अपने प्यार को प्रकट किया था। अथिया ने राहुल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। 
 

Related Posts