YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

मेरी गलत नीतियों के कारण देश में भयावक आर्थिक संकट आया : गोटबाया राजपक्षे  

मेरी गलत नीतियों के कारण देश में भयावक आर्थिक संकट आया : गोटबाया राजपक्षे  

कोलंबो । श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने स्वीकार किया है, कि उन्होंने गलतियां कीं, इसकारण देश दशकों के सबसे खराब आर्थिक संकट से घिर गया। राष्ट्रपति ने अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प भी किया। राजपक्षे ने 17 मंत्रियों की नई कैबिनेट का गठन किया, जिसमें उनके भा  प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, उनके परिवार की ओर से एकमात्र सदस्य हैं। राष्ट्रपति ने नई कैबिनेट के समक्ष अपनी गलती स्वीकारी।
राजपक्षे ने कहा, पिछले ढाई साल में हमने कई चुनौतियों का सामना किया है..कोरोना, ऋण का बोझ तथा कुछ गलतियां हमारी रहीं। उन्होंने कहा, उन्हें सुधारे जाने की आवश्यकता है। हमें उन्हें सुधारना होगा और आगे बढ़ना होगा। हमें लोगों का भरोसा पुन:जीतना होगा।’’
राजपक्षे ने कहा कि उन्हें 2020 में रासायनिक उर्वरकों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर अफसोस है, इसकारण देश में खाद्य उत्पादन में भारी गिरावट आई और देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। उन्होंने कहा कि उनका फैसला ‘‘एक गलती’’ थी और अब सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। राजपक्षे ने 2020 के मध्य में जैविक उर्वरक के साथ हरित कृषि नीति लागू करने के लिए उर्वरकों के आयात के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।
राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार को राहत के लिए बहुत पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) जाना चाहिए था और आईएमएफ नहीं जाना गलती थी। आईएमएफ की वार्षिक बैठक इस सप्ताह वाशिंगटन में हो रही है। श्रीलंका के वित्त मंत्री अली सेबरी और अन्य अधिकारी इसके लिए रवाना हो गए हैं। श्रीलंका अप्रत्याशित आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी हुई है, जिससे वह खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है। श्रीलंका ने खाद्य पदार्थों और ईंधन खरीदने के लिए आपातकालीन ऋण को लेकर चीन और भारत का रुख किया है।
 

Related Posts