YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

जापान में 10 फुट लंबा अत्‍यंत दुर्लभ जिंदा जीव तट पर आया, लोगों में दहशत 

जापान में 10 फुट लंबा अत्‍यंत दुर्लभ जिंदा जीव तट पर आया, लोगों में दहशत 

टोक्‍यो । जापान के तट पर 10 फुट लंबा अत्‍यंत दुर्लभ जिंदा जीव बहकर आ गया। जिसके बाद तट पर घूमने पहुंचे लोग जीव को देखकर दहशत में आ गए। बताया जा रहा है, कि यह दुर्लभ प्रजाति का स्क्विड था। स्क्विड को फूकूई प्रांत के ओबामा में उगू तट पर पाया गया है। अधिकारी ने कहा कि इस तरह के स्क्विड का जिंदा तट पर बहकर आना अपने आप में असामान्‍य घटना है।
स्क्विड को अब सकाई शहर में जापान के इचिजेन मत्‍सूशिमा एक्‍वेरियम में रखा जाएगा। इससे पहले साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका में बीच पर जाने वाले लोगों को विशाल और आश्‍चर्यजनक स्क्विड का सामना करना पड़ा था। अपनी तरह का दुर्लभ मामला था जब यह जीव समुद्री बालू पर पाया गया था। वैज्ञानिक हाथी के बच्‍चे के वजन के बराबर के इस जीव का अध्‍ययन करना चाहते थे। यह स्क्विड एक वयस्‍क इंसान से आकार में दोगुना था। इस जीव को एक फ्रीजर में रखा गया है ताकि वह सुरक्षित रहे। यह विशाल स्क्विड 43 फुट तक लंबा हो सकता है। इतना विशाल आकार लोगों को समुद्री राक्षस कहे जाने वाले क्राकेन की याद दिलाता है। स्क्विड एक बहुत ही शर्मीला जीव होता है जिसकी साल 2002 से पहले तक जिंदा रहने के दौरान खींची गई कोई तस्‍वीर नहीं थी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटानिया खाड़ी में समुद्र तट पर घूमने आए लोगों का पहली बार जिंदा स्क्विड से सामना हुआ था।
अभी कुछ महीने पहले ही ब्रिटेन में रहने वाली महिला ने देवोन समुद्री बीच पर एक खतरनाक मछली दिखी थी। इस मछली के दांत ब्‍लेड की तरह से बेहत तेज थे और उसकी जीभ बहुत लंबी थी। 
 

Related Posts