YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

गीतकार प्रसून जोशी की मां और शास्त्रीय गायिका सुषमा जोशी का निधन  -गुरुग्राम में हुआ अंतिम संस्कार

गीतकार प्रसून जोशी की मां और शास्त्रीय गायिका सुषमा जोशी का निधन  -गुरुग्राम में हुआ अंतिम संस्कार

मुंबई । हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्रसून जोशी ने मां के ऊपर ढेर सारी कविताएं और गाने लिखे। इनके लिए प्रसून जोशी की प्रेरणा उनकी मां ही थीं। लेकिन अब प्रसून जोशी ने अपनी मां को खो दिया है। प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन रविवार को हुआ। उन्होंने गुरुग्राम में अंतिम सांस ली।
हालांकि अभी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। लेकिन गम में डूबे प्रसून जोशी के परिवार ने एक अधिकारिक जानकारी में इसकी सूचना दी। सुषमा जोशी का अंतिम संस्कार गुरुग्राम में रामबाग श्मशान भूमि में किया गया। प्रसून जोशी की मां के लिए जल्द ही प्रार्थना सभा रखी जाएगी। इस दुख की घड़ी में कई फिल्मी हस्तियों ने प्रसून जोशी को दिलासा दी और उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रसून जोशी का मां सुषमा जोशी पॉलिटिकल साइंस की लेक्चरर थीं। उन्होंने 3 दशक से भी ज्यादा वक्त तक ऑल इंडिया रेडियो में भी काम किया। वह एक शास्त्रीय गायिका (क्लासिकल सिंगर) भी थीं।
प्रसून जोशी मां के बेहद करीब रहे। उनकी मां रोजाना सुबह उन्हें रियाज के लिए उठाती थी। मां की तरह पिता भी क्लासिकल सिंगर थे। इसके अलावा उनके पिता शिक्षा विभाग में अधिकारी भी थे। कह सकते हैं कि प्रसून जोशी को संगीत विरासत में मिला है। प्रसून जोशी ने 'रंग दे बसंती', 'फना', 'दिल्ली 6', 'तारे जमीं पर', 'तेरी मेरी कहानी', 'नीरजा' और 'ब्लैक' समेत कई फिल्मों के गाने लिखे।
 

Related Posts