YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 रूस ने दी पोलैंड और बुल्गारिया की गैस आपूर्ति रोकने की धमकी 

 रूस ने दी पोलैंड और बुल्गारिया की गैस आपूर्ति रोकने की धमकी 

मास्को । रूस ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बीच यूक्रेन मुद्दे पर विरोध कर रहे पोलैंड और बुल्गारिया को गैस सप्लाई रोकने की धमकी दी है। रूस की प्रमुख गैस कंपनी ने गजप्रोम ने पोलैंड और बुल्गारिया से कहा है कि वह बुधवार से गैस की आपूर्ति रोक देगी। रूस यूरोप को गैस की सप्लाई करने वाला प्रमुख देश है। 24 फरवरी को यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के शुरू होने का बाद से पोलैंड और बुल्गारिया पहले ऐसे देश हैं जिनके खिलाफ रूस ने इस तरह का कदम उठाया है। 
रूस की तरफ से यह कदम रूसी लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया है। यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों की तरफ से रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे में रूस की मुद्रा रूबल कमजोर हो गई है। ऐसे में रूस ने गैस की सप्लाई की एवज में रूबल में पेमेंट करने की मांग रखी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मांग की है कि जिन देशों को वह दोस्त नहीं मानते, वे एक ऐसी योजना के लिए सहमत हों जिसके तहत वे गज़प्रॉमबैंक में खाते खोलें और यूरो या डॉलर में रूसी गैस आयात के लिए पेमेंट करेंगे जो कि रूबल में परिवर्तित हो जाएंगे। ऐसे में रूस का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत हो जाएगा। 
पिछले हफ्ते, यूरोपीय कमिशन ने कहा था कि यूरोपीय संघ की कंपनियां प्रतिबंधों का उल्लंघन किए बिना रूबल में गैस भुगतान लेने की रूस की मांग पर सहमत हो सकती हैं। पोलैंड मास्को का कट्टर राजनीतिक विरोधी है। पोलिश गैस कंपनी पीजीनिग ने कहा है कि वह भुगतान की नई योजना का पालन नहीं करेगी और अनुबंध का विस्तार नहीं करेगी। पोलैंड की कंपनी का रूस के साथ गैस सौदा इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है। 
पोलैंड की कंपनी ने पिछले साल गज़प्रोम के साथ अपने गैस ट्रांजिट सौदे का विस्तार नहीं किया था। तब से, रूसी गैस प्रोवाइडर को बेलारूस से पोलैंड तक यमल-यूरोप पाइपलाइन के माध्यम से पाइपलाइन क्षमता के लिए नीलामी में हिस्सा लेना पड़ा था। पोलैंड की कंपनी का रूसी कंपनी गज़प्रोम के साथ 10.2 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) प्रति वर्ष का अनुबंध है। यह पोलैंड की राष्ट्रीय खपत का लगभग 50% है।
ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि गज़प्रोम ने बल्गेरियाई राज्य गैस कंपनी बुल्गारगाज़ को भी सूचित किया कि वह बुधवार से गैस की आपूर्ति रोक देगी। 
बुल्गारिया के साथ भी रूसी कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट इस साल के अंत में खत्म हो रहा है। बुल्गारिया अपनी गैस की 90 फीसदी से अधिक की जरूरत के लिए रूसी कंपनी गजप्रोम के आयात पर निर्भर है। बुल्गारिया गजप्रोम से लगभग 3 बीसीएम प्रति वर्ष गैस मंगाता है। पोलैंड के सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि उसका गैस स्टोरेज 76 फीसदी भरा हुआ है। ऐसे में गज़प्रोम से सप्लाई रूकने के बाद भी उसे अपने ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने में दिक्कत नहीं आएगी। दूसरी तरफ बुल्गारिया ने कहा है कि उसने वैकल्पिक गैस आपूर्ति खोजने के लिए कदम उठाए हैं और अभी गैस की खपत पर किसी प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं है।
 

Related Posts