YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

9 पत्नियों प्यार देने के लिए बनाया 'सेक्स रोस्टर' -इसके बावजूद शख्स हो गया फैल

9 पत्नियों प्यार देने के लिए बनाया 'सेक्स रोस्टर' -इसके बावजूद शख्स हो गया फैल

साओ पाउलो । नौ पत्नियों को बराबर प्यार देने की मंशा से एक शख्स ने सेक्स रोस्टर बनाया लेकिन वह बुरी तरह से फेल हो गया। आखिर में उसे इस काम के लिए प्राक्रतिक तरीका ही अपनाना पडा। ब्राजील के इस शख्स का कहना है कि सेक्स रोस्टर का पालन करना बेहद थकाऊ काम था। पिछले साल ब्राजील के आर्थर ओ उर्सो उस वक्त सुर्खियों में आए जब उन्होंने एकसाथ नौ महिलाओं से शादी की। उन्होंने 'प्यार करने की आजादी के समर्थन' और 'एक ही बार शादी करने की प्रथा के विरोध' में ऐसा किया।
 आर्थर के लिए सभी पत्नियों को बराबर प्यार देना आसान नहीं था इसलिए उन्होंने एक रोस्टर बनाने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार आर्थर ने प्रत्येक पत्नी को बराबर प्यार देने के लिए एक 'सेक्स शेड्यूल' बनाया। लेकिन इसका पालन करना उनके लिए बेहद तनावपूर्व और थकानेवाला साबित हुआ। उनके लिए कई पत्नियों के बीच किसी एक पर फोकस करना काफी मुश्किल था और अक्सर जब वह अपनी एक पत्नी के साथ होते तो किसी दूसरी के बारे में सोचते। जैम प्रेस से बात करते हुए आर्थर ने कहा कि अब हमारी सेक्स लाइफ बहुत अच्छी है। मैंने शुरू में सेक्स के लिए एक शेड्यूल बनाया था लेकिन इसका पालन करने में कई समस्याएं हुईं। उन्होंने कहा कि कई बार मुझे सुख के बजाय सिर्फ शेड्यूल के लिए सेक्स करना पड़ता था। कई बार मैं सेक्स के दौरान अपनी किसी दूसरी पत्नी के बारे में सोच रहा होता था। तमाम कठिनाइयों के बाद आर्थर ने रोस्टर को बंद कर दिया और 'प्राकृतिक तरीका' अपनाना बेहतर समझा। 
वह स्वीकर करते हैं कि सेक्स अब पहले बेहतर है। उन्होंने कहा कि जब आपकी इतनी पत्नियां हों तो आकर्षित होने में ज्यादा समय नहीं लगता। खबर के अनुसार, आर्थर ने कहा कि हमें रोस्टर सही नहीं लगा तो हमने इससे छुटकारा पा लिया। अब हम प्राकृतिक तरीके से सेक्स करते हैं और यह सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चीजों का एकसाथ अनुभव करना मजेदार होता है। आर्थर की पत्नियों को भी इस व्यवस्था से कोई समस्या नहीं है लेकिन वह बताते हैं कि जब तोहफें देने की बात आती है तो उनके बीच ईर्ष्या देखने को मिलती है। 
 

Related Posts